Tech

Reliance इंडस्ट्र्रीज 14 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्र्रीज 14 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

 

 
बिजनेस न्यूज.   मुकेश अंबानी की Reliance इंडस्ट्र्रीज (आरआईएल) का मार्केट कैपिटलाइजेशन (एमकैप) शुक्रवार को 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हो गया। कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के कारण कंपनी ने यह नया मुकाम हासिल किया।

आरआईएल इस ल्क्ष्य को हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। शेयर बाजार में अलग से लिस्टेड कंपनी के पार्टली पेड-अप शेयर का एमकैप शुक्रवार को 54,262.45 करोड़ रुपए था। आरआईएल के सामान्य शेयरों और पार्टली पेड-अप शेयरों के एमकैप का जोड़ शुक्रवार को 14,14, 825.44 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

 

रिलायंस के सामान्य शेयर 4.15% उछलकर 2146.20 रुपए पर बंद हुए

देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी के सामान्य शेयर बीएसई पर 4.15 फीसदी उछलकर 2146.20 रुपए पर बंद हुए। इस मूल्य पर आरआईएल का एमकैप 13,60,562.99 करोड़ रुपए हो गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 4.40 फीसदी उछलकर 2,148.40 रुपए पर बंद हुए।

 

15 जून को मार्केट में लिस्ट हुआ था रिलायंसपीपी

शेयर बाजार में अलग से लिस्टेड कंपनी के पार्टली पेड-अप शेयर (रिलायंसपीपी) बीएसई पर 8.77 फीसदी उछलकर 1,284.50 रुपए पर बंद हुए। कंपनी के पार्टली पेड-अप शेयर हाल में संपन्न राइट्स इश्यू में जारी किए गए थे। इन्हें इस साल 15 जून को शेयर बाजार में लिस्ट किया गया था।

इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 41.74% मजबूत हुए

आरआईएल देश की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी है। दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है, जिसका मार्केट कैप 8,09,408.14 करोड़ रुपए है। एचडीएफसी बैंक 6,14,252.37 करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। पिछले गुरुवार से आरआईएल के शेयर 16.44 फीसदी उछल चुके हैं। इस साल अब तक आरआईएल के शेयर 41.74 फीसदी मजबूत हुए हैं।

 

निवेश को लेकर दुनिया का बेस्ट डेस्टिनशन बना भारत : गूगल-फेसबुक समेत अमेरिकी टेक कंपनियों का अब तक भारत में 1.27 लाख करोड़ रुपए का निवेश

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button