Tech

Smart Home: नई तकनीक से अपने घर को बना पाएंगे हाईटेक

Smart Home: अगर आप भी नया घर बनवा रहे हैं या अपने घर को Smart Home बनाने का सोच रहे हैं, तो ये तकनीक आपके काम आ सकती है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के बाद से बहुत सी चीजों के लिए हम तकनीक पर निर्भर होने लगे। इस महामारी के दौरान हमें कोई भी वस्तु, दरवाजा, टीवी या एसी का रिमोट, घर के पर्दे आदि जैसे चीजों को बार-बार छूने से बचना था। इन सभी समस्याओं का हल है स्मार्ट होम, जिससे आप अपने घर को नए लुक के साथ-साथ कीटाणु मुक्त बना सकते हैं। ये सभी तकनीक ऑटोमेशन प्रोसेसर के जरिए काम करता है। इसे बनाने के लिए एक रूम का खर्च 20 से 30 हजार है।

 

दरवाजा खोलने के लिए ‘हैंड वेव लॉक’ (Smart Home Devices)

हैंड वेव लॉक एक ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम है। इस तकनीक के इस्तेमाल से आप डिवाइस के आगे अपना हाथ ले जाएंगे तो आपका दरवाजा अपने आप खुल-बंद हो जाएगा। इस हैंड वेव लॉक के इस्तेमाल से रोज दिनभर के कई बार दरवाजे को हाथ लगाने से बचेंगे।

 

विंडो ग्लास सिक्योरिटी सेंसर

यह सेंसर आपने घर के बाहर दीवार पर लगता है। यदि कोई अनजान व्यक्ति या चोर आपके घर में खिड़की की कांच तोड़कर घुसने की कोशिश करेगा, तो इस सेंसर से अलार्म बजने लगेगा। अलार्म से आपकी पूरी कॉलोनी में आवाज होगी, जिससे यह घर की सिक्योरिटी का काम करेगा।

यह सेंसर आपने घर के बाहर दीवार पर लगता है, यदि कोई अनजान व्यक्ति या चोर आपके घर में खिड़की का कांच तोड़कर घुसने की कोशिश करता है, तो इस सेंसर का अलार्म बजने लगेगा और आपको पता चल जाएगा।

ऑटोमेटिक कमोड

इस ऑटोमेटिक कमोड के पास जाते ही सेंसर की मदद से इसके ऊपर का ढक्कन अपने आप खुल जाएगा। सर्दियों में हीट अडजस्टेबल तकनीक की मदद से इसके सीट को गर्म या ठंडा कर सकते हैं। इसके पानी के तापमान और प्रेशर को भी अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसमें ड्रायर के साथ मेल और फीमेल वॉश की अलग-अलग सुविधा दी गई है। कमोड में स्पा की भी सुविधा भी है। इस कमोड की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है।

कर्टेन और एसी ऑटोमेशन

आजकल लोगों में वॉइस एआइ का चलन बहुत बढ़ गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल करके आप वॉइस एआइ को कमांड दे सकते है। उदाहरण के लिए आप उसे पर्दे खोलने या लगाने, टीवी चालू करने और एसी के रिमोट को छुए बिना उसे सारे कमांड दे सकते हैं। वॉइस एआइ का उपयोग करके आप अपने लिविंग रूम या बेड रूम के लाइट, फैन, एसी इत्यादि चीजों को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।

 

ये भी पढें –

Tech Tip: बिना यूज के इंटरनेट डेटा खत्‍म हो रहा हो तो क्‍या करें?

Utility Update: क्या आपको टेक कंपनियों को अपने बच्चे की जन्मतिथि बतानी चाहिए?

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button