Tech

Tech Tip: बिना यूज के इंटरनेट डेटा खत्‍म हो रहा हो तो क्‍या करें?

Tech Tip: यदि आपके फोन का डेटा जल्द खत्म हो जाता है तो स्मार्टफोन के साथ आपको भी स्मार्ट बनने की जरूरत है। आप ऐप्स का इस्तेमाल करें, लेकिन डेटा बचाने के लिए उनमें बिल्ट-इन सेवाओं को भी आजमाएं। आप मोबाइल डेटा बंद कर अपने डेटा यूजेज को बचा सकते हैं, लेकिन इससे आप पूरी तरह ऑफलाइन हो जाते हैं और जरूरी नोटिफिकेशन से भी वंचित हो जाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन रहते हुए डेटा बचाने की कुछ टिप्स-

 

मोबाइल डेटा को मैन्युअली कैप करें

आप बिल्ट-इन टूल का इस्तेमाल कर एंड्रॉइड पर मोबाइल डेटा को कैप कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सैटिंग्स में जाएं। इसके बाद नेटवर्क में इंटरनेट > डेटा यूजेज खोजें। डेटा चेतावनी और लिमिट पर टैप करें और डेटा चेतावनी सेट करें। इस तरह आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले ऐप्स के लिए डेटा की निश्चित सीमा तय कर सकते हैं।

 

ऐप्स को ऑटो सिंक होने से रोकें

कुछ ऐप्स ऑटो सिंक और ऑटो अपडेट होते हैं। ऐसे में ये फोन का अधिक डेटा कंज्यूम कर सकते हैं। आप इनके ऑटो सिंक को रोक सकते हैं। इसके लिए आप सेटिंग्स > ऐप्स और नोटिफिकेशन पर जाएं। यहां से आप सिंक होने वाले कुछ ऐप्स को डिसेबल कर सकते हैं। साथ ही आप यह भी सुनिश्चित करें कि क्लाउड ऐप्स केवल वाई-फाई सिंकिंग का उपयोग करें। गूगल ड्राइव या अन्य क्लाउड ऐप्स को आप केवल वाई-फाई का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फिगर कर सकते हैं।

 

ये भी पढें

Utility Update: क्या आपको टेक कंपनियों को अपने बच्चे की जन्मतिथि बतानी चाहिए?

Twitter Update: ट्विटर ने इस अपडे को वेब पर किया रोल आउट

अलग-अलग चार्जर से मिलेगी मुक्‍ति: USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए स्टैंडर्ड केंद्र ने जारी किए 

Samsung Galaxy S23 Series:डिटेल लीक! मिलेगा ये धमाकेदार फीचर

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button