25 राज्यों में बारिश : MP के 33 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात के 6 जिले बाढ़ से जलमग्न, 63 की मौत, राजस्थान-महाराष्ट्र में भी अलर्ट Read it later

Rainfall Latest News : असम, गुजरात और महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। राज्य में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

वहीं तेलंगाना में गोदावरी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। जलस्तर 50.4 फीट तक पहुंच गया है, जिससे भद्राचलम में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। कर्नाटक भी हाई अलर्ट पर है।

दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश में जहां सोमवार को बारिश हुई, (Rainfall Latest News) वहीं राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार, झारखंड और यूपी के कई इलाके अभी भी बरसात के लिए तरस रहे हैं, यहां 4 दिन बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

 

Table of Contents

गुजरात मे बाढ़ का कहर

गुजरात के दक्षिण और मध्य के 6 जिले छोटा उदेपुर, डांग, नर्मदा, वलसाड, नवसारी और पंचमहाल में बाढ़ की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा नवसारी और वलसाड जिले में बाढ़ का असर है।

#WATCH | Gujarat: Valsad reels under flood-like situation as many parts of the district inundate amid heavy rainfall pic.twitter.com/76UrStvLUn

— ANI (@ANI) July 11, 2022

गुजरात सरकार के मुताबिक, राज्य में सोमवार शाम 6 बजे तक बरसात के कारण 10700 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। (Rainfall Latest News) बारिश का दौर अभी भी जारी है। डेडीयापाडा और सागबारा में 8 घंटे में 17 इंच बारिश हुई है, जिसके चलते करजन डैम के 9 गेट खोलने पड़े हैं।

 

गुजरात के कई शहरों में बाढ़ के कारण स्कूल कॉलेज बंद

गुजरात (Rainfall Latest News) में अंबिका नदी के तट पर अचानक बाढ़ की वजह से सरकारी कर्मचारी फंस गए। बाद में वलसाड के कलेक्टर ने भारतीय तटरक्षक को सूचना देकर सहायता मांगी। ICG के एक अधिकारी के अनुसार चेतक हेलीकॉप्टर के जरिए अभियान चलाया गया है। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते थोड़ा परेशानी आई, लेकिन 16 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, वालसाड जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश के कारण सभी स्कूल और कॉलेज कल 12 जुलाई को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Gujarat | On request from Collector Valsad to rescue personnel stranded due to flash floods on the banks of river Ambika, Indian Coast Guard launched an op through Chetak helicopter and rescued 16 people amidst marginal visibility in strong winds & heavy rains: ICG officials pic.twitter.com/LhJxJzboMs

— ANI (@ANI) July 11, 2022

 

गुजरात में आई बाढ़ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से गुजरात के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात के संदर्भ में बात की और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। गुजरात प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं।

 

बरसात से घर में भरे पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर में एक 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की घर में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बुजुर्ग के घर में 3-4 फीट तक पानी भर गया था, वो फिसल के गिरे और उठ नहीं पाए। घर में अकेले होने के कारण उन्हें मदद नहीं मिल सकी।

गुजरात में नर्मदा नदी में बाढ़ आ गई है। यहां के डेडियापाड़ा और सागबारा में 8 घंटे में 17 इंच बारिश हुई है, जिससे कर्जन बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं। इन 9 गेटों से 2 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में भरूच और नर्मदा जिलों के लो लाइन इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भरूच के 12 और नर्मदा के 8 गांवों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बाढ़ से यहां के हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, कर्जन नदी का पानी सीधे नर्मदा नदी में मिलता है, जिससे भरूच के पास नर्मदा का जलस्तर बढ़ जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि इस समय राज्य के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी है। बहुत तेज़ बरसात हो रही है। प्रशासन सतर्क है और कुशलता से काम कर रहा है। बिजली गिरने से 63 लोगों की मौत हो गई है। सीएम हर घंटे स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 33 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 की मौत हो गई है। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार सुबह भारी बारिश की संभावना है। इन 33 जिलों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम शामिल हैं। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक जून से राज्य में बिजली गिरने से 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

MP में सोमवार शाम 8:30 बजे बारिश का हाल.. (मिमी में)

रायसेन सिटी – 98.0, भोपाल सिटी – 78.2, सिवनी सिटी – 70.0, गुना सिटी – 43.0, नर्मदापुरम सिटी – 42.0, विदिशा – कुरवाई – 38.0, शिवपुरी – करैरा – 36.5, खंडवा सिटी – 35.0, छिंदवाड़ा – पेंच – 34.0, गुना – आरोन KVK – 33.5, शिवपुरी – पिपरसमा KVK – 23.5, भोपाल – बैरागढ़ – 21.8, शिवपुरी – नरवर – 19.0, बालाघाट – पाला KVK – 19.0, ग्वालियर सिटी – 16.0, खरगोन सिटी – 16.0, मंडला सिटी – 11.0, सागर – लह्दारा KVK – 10.5, खण्डवा – KVK – 10.5, बालाघाट – मलाजखंड – 8.0, खंडवा – न्यू हरसूद – 6.0, रायसेन – बेगमगंज – 4.0, राजगढ़ सिटी – KVK – 3.0, दमोह सिटी/ मड़ियाहार KVK – 3.0, सतना – जीतनगर- मैहर – 2.5, बैतूल सिटी – 2.0, अशोकनगर – आंवरी KVK – 1.5, उज्जैन सिटी – 1.0, बड़वानी – तालुन KVK – 1.0, सागर सिटी – 0.8, इंदौर – एयरपोर्ट – 0.8, जबलपुर सिटी – 0.5, सीधी – रामपुर नैकिन – 0.5, छिंदवाड़ा सिटी – 0.4.

 

महाराष्ट्र: नासिक में बारिश के कारण 12वीं तक स्कूल बंद

महाराष्ट्र में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां नासिक में लगातार बारिश के चलते 14 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी 12 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक नासिक में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

#WATCH | Maharashtra: Various temples submerge under the Godavari river in Nashik, due to incessant rain for the past three days pic.twitter.com/AvAr7JYoYE

— ANI (@ANI) July 11, 2022

 

सोमवार को चौथे दिन भी नासिक में भारी बारिश हुई। पिछले 12 घंटों में त्र्यंबकेश्वर में 182 मिमी बारिश हुई, जबकि इगतपुरी में 137 मिमी बारिश हुई। गोदावरी नदी पर रामकुंड घाट के आसपास के मंदिरों में पानी भर गया है। यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोदावरी तट पर रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Rainfall Updates |  Monsoon update | Gujarat flood | Rainfall Latest News |

 
 
 

ये भी पढ़ें 

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *