National

Jaipur Earthquake:16 मिनट में 3 भूकंप के झटके,देखें VIDEO

Jaipur Earthquake: राजस्थान की राजधानी जयपुर शुक्रवार को भूकंप से हिल गई। ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह 04:09 बजे से 04.25 बजे के बीच तीन झटके शहर में महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, जयपुर शहर में तीन झटके आए हैं। भूकंप का पहला झटका 4:09 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.1 थी और तीसरा झटका 4:25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.4 थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस (Jaipur Earthquake) हुए। विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। लोग डर के कारण सुबह 4 बजे ही अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आये। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

 

लगा मानो कोई जहाज़ नीचे जा रहा हो

Jaipur Earthquake: वैशाली नगर के हनुमान नगर के डी ब्‍लाॅक निवासी विक्रम स‍िंंह राठौड़ ने बताया कि बिल्डिंग हिलने की तेज आवाज आई। ऐसा लगा मानो जहाज़ नीचे उतर रहा हो। श्‍याम नगर में रहने वाले बुजुर्ग राम अग्रवाल ने बताया कि जयपुर में पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन इतना तीव्र भूकंप शहर में पहली बार महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट कर बताई तीव्रता

 

Jaipur Earthquake का एक ही केंद्र पता चला

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों का केंद्र एक ही रहा। पहला भूकंप 10 किमी की गहराई पर थ।. दूसरे भूकंप का केंद्र 5 किमी की गहराई पर और तीसरे भूकंप का केंद्र भी फिर 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र जयपुर से 10 किमी दक्षिणपश्चिम में बताया जा रहा है।

  • पहला झटका – 04:09:38
  • रिएक्टर स्केल – 4.4
  • दूसरा झटका- 04:22:57
  • रिएक्टर स्केल – 3.1
  • तीसरा झटका- 04:25:33
  • रिएक्टर स्केल – 3.4

ये भी पढ़ें –

Manipur में 2 महिलाओं को नग्न घुमाया, दहला देगा वीडियो, खेत में किया सामूहिक दुष्‍कर्म

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button