International

Turkey Earthquake stories : रोंगटे खड़े कर देगी तुर्कीए भूकंप से अनाथ हुए बच्चों की कहानी

Turkey Earthquake तुर्की और सीरिया हजारों बच्चे अनाथ हो गए। अपनों को खोने का गम इनके मासूम चेहरों पर छप सा गया है। केयर टेकर्स कहते हैं, मां-बाप और परिवार की यादें इनके स्वस्थ होने में सबसे बड़ी बाधा है।

भूकंप की तबाही (powerful earthquake) से सीरिया और तुर्की में (earthquakes in Syria and Turkey) हजारों बच्चे अनाथ हो गए। हादसे में कितने बच्चों ने अपने माता-पिता, भाई-बहन को खोया, यह बता पाना मुश्किल है। भूकंप के मलबे से मासूम बच्चों और उनके माता-पिताओं के शव निकाले जा रहे हैं।

Turkey Earthquake
Muhammet Ruzgar, 5, is carried out by a rescuer from the site of a damaged building, following an earthquake in Hatay, Turkey, February 7, 2023. REUTERS/Umit Bektas TPX IMAGES OF THE DAY

हालांकि आधिकारिक तौर पर बचाव जीवन की उम्मीदें कम होते ही अब बचाव कार्य बंद कर दिया गया है। परिजनों के शवों और भूकंप की तबाही को देखकर मासूम बच्चे सहमे हुए हैं। अब तक दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 47 हजार तक पहुंच गई है।

turkey earthquake
Photo: AFP

कई परिवारों में कोई नहीं

मलबे के ढेर में बदल चुके सीरिया के जिंदरीस शहर में राहत कार्यकर्ता नूर आगा ने बताया कि कुछ बच्चे हमें अपना नाम तक नहीं बता पा रहे और वे सहम गए हैं। हम पता लगाने की भी कोशिश कर रहे है कितने बच्चे टेंट और अस्पताल में हैं, वाहनों में सो रहे हैं या अपने रिश्तेदारों के अपार्टमेंट पर गुजारा कर रहे है।

जिंदरीस में नर्सिंग प्रमुख आयसे हिलाल साहिन ने बताया कि उन्होंने अबतक 60 छोटे बच्चों का इलाज किया, जिनमें से अधितर ने कम से कम एक माता-पिता को खो दिया था। कुछ बच्चे रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे थे। जबकि कुछ बच्चों के बारे में बताने के लिए कोई परिवार नहीं है।

 

मुझे बस मेरी मां चाहिए…

जिंदरीस में 12 साल की मेजयान अपने परिवार में अकेली बची हैं। घर के ऊपर कंक्रीट गिरने से पल-भर में सब तहस-नहस हो गया। मेजयान यही रट लगाए है कि ‘मुझे कुछ नहीं चाहिए, मुझे बस मेरी मां चाहिए।’

 

ये भी पढ़ें

Taliban Punishment: समलैंगिक सेक्स व डकैती के आरोपियों को तलिबानी सजा

Human Composting: अंतिम संस्कार में खाद बन जाएगा शव‚ न्यूयॉर्क में गर्वनर की मंजूरी‚ पांच राज्यों में पहले से है ये तकनीक

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button