National

Kerala Prayer Meet:केरल में क्रिश्चियन प्रेयर में 3 ब्लास्ट, एक मौत, 36 घायल

Kerala Prayer Meet: केरल के कोच्चि में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में समाज कंटकों ने दो बम धमाके कर दिए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कलामासेरी में हुए दो धमाकों में अब तक एक शख्स की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. धमाकों में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विस्फोट पर दुख व्यक्त किया है और इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है।

विस्फोट कब और किस जगह हुआ (Kerala Prayer Meet Blast)

केरल के डीजीपी शेख दरवेश ने कहा है कि धमाका जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह करीब 9.40 बजे हुआ। रविवार को इस कार्यक्रम का आखिरी दिन था।

उन्होंने बताया, कि यहां जेहोवा विटनेस कार्यक्रम चल रहा था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 36 लोगों का इलाज चल रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी लोग इसके पीछे हैं उन्हें पकड़कर कार्रवाई की जाएगी और कठोरतम सज़ा दी जाएगी।

“प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट एक आईईडी उपकरण के कारण हुआ था।” “हम मामले की जांच कर रहे हैं। मैं शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की नफरत भरी पोस्ट न करने की अपील करता हूं।” बता दें कि यहोवा विटनेस एक क्रिश्‍चियन कम्‍यूनिटी है। (Kerala Prayer Meet) प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी है।

केरल के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि हॉल में दो बम विस्फोट हुए हैं। धमाके के वक्त हॉल में करीब दो हजार लोग मौजूद थे। केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा है कि विस्फोट स्थल को घेर लिया गया है और राहत कार्य के लिए अग्निशमन दल को तैनात किया गया है।

 

Kerala Prayer Meet Blast
ANI

धमाके के बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्वास्थ्यकर्मियों को जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटने को कहा है. उन्होंने कहा है कि घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कलामसेरी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का भी आदेश दिया है।

 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कल सुबह 10 बजे सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कॉन्फ्रेंस हॉल में सर्वदलीय बैठक होगी।

किसने क्या कहा

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत आतंकवाद विरोधी एनएसजी और एनआईए टीमों को केरल भेजने का आदेश दिया है। (Kerala Prayer Meet) वहीं एएनआई ने खबर दी है कि अमित शाह ने पिनाराई विजयन से बात की है और ताजा हालात की जानकारी ली है। इस बीच कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह एक धार्मिक सभा में बम विस्फोट की खबर से सदमे में हैं।

उन्होंने लिखा, ”मैं स्पष्ट रूप से इसकी निंदा करता हूं और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग करता हूं। (Kerala Prayer Meet) लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। हमारे राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है। मैं सभी धार्मिक नेताओं से अपील करता हूं कि ऐसी घटनाओं की निंदा करें और बताएं सभी का मानना है कि यदि हिंसा से कुछ भी हासिल किया जा सकता है तो वह अधिक हिंसा है।”

अब तक का अपडेट

  • केरल हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. बाजार, चर्च, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
  • केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
  • केरल के डीजीपी ने कहा है कि जो लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ या हिंसक मैसेज शेयर नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • कलामासेरी मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बर्न आईसीयू में 10 मरीज हैं, जिनमें से 2 वेंटिलेटर पर हैं और एक अन्य मरीज की हालत गंभीर है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अल्फोंस केजे ने कहा कि कन्वेंशन सेंटर में कई धमाके हुए. वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों केरल में आतंकवाद का समर्थन करते हैं। ऐसा काफी समय से होता आ रहा है।

 

ये भी पढ़ें –

Diplomates:19 साल बाद भारत को ज्‍यादा IFS पोस्‍ट की जरूत क्‍यों पड़ी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button