The Kerala Story Update: कन्वर्जन की शिकार 26 लड़कियाें ने सुनाई आपबीती Read it later

The Kerala Story Update: फिल्म द केरला स्टोरी की पूरी टीम ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने 26 लड़कियों को मीडिया के सामने पेश किया, जो केरल से आईंं थी और धर्मांतरण की शिकार हुई थीं। इस दौरान विपुल ने कहा- हम पर आरोप लगे कि यह प्रोपेगेंडा था लेकिन दर्शकों ने अपना जवाब दे दिया है।

हम समझते हैं कि हमारे पास फिल्में बनाने के अलावा और भी काम हैं। शाह ने कहा कि हम इस मामले में पीड़ित 26 लड़कियों का परिचय करा रहे हैं। यह कहानी केवल केरल की नहीं बल्कि पूरे भारत की है। फिल्म देखना ही नहीं बल्कि उसकी आवाज बनना भी हमारी जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्‍य है।

विपुल ने बताया कि फिल्म (The Kerala Story Update) में तीन लड़कियों के जरिए हजारों लड़कियों की कहानी सामने आई है। कई मीडिया हाउस ने फ‍िल्‍म को झूठा बताया और इसके एक गंदी साजिश बतया, और कहा कि यह नहीं होनी चाहिए।’ ऐसे में अब हम नए आंकड़े व पुख्‍ता सबूत के साथ आपके सामने आए हैं।

 

‘पूजा घर में होती थी और मैं छत पर जाकर नमाज पढ़ा करती थी…

पीड़ितों में से एक अनघा जयगोपाल ने कहा, ‘मैं दो साल पहले गर्भवती हुई थी। मैं शालिनी (फिल्म में अदा शर्मा द्वारा अभिनीत) के समान स्थिति में थी। हॉस्टल में फिल्म में दिखाई गई आसिफा जैसी कई लड़कियां थीं, जो सामान्य बातचीत में धर्म का एंगल ले आती थीं। वह हमें बातों में उलझाती थी। धर्म का ज्ञान न होने के कारण मैं अपना पक्ष नहीं रख पाती थी।

ये लड़कियां कहती थीं कि (The Kerala Story Update) भगवान एक ही है यानी अल्लाह। वे मुझे कुरान का हिंदी संस्करण देते, इसे पढ़कर मैं उनकी बातों में आ गई। मैं हिन्दू विरोधी हो गई। परिवार छोड़कर पूरी तरह से इस्लाम अपना लिया। घर में पूजा होती थी और मैं छत पर जाकर नमाज पढ़ती थी। मैंने अपने मौसेरे भाई की बेटी पर गुस्सा करती थी, क्योंकि वह मुझे नमाज पढ़ने से रोकती थी।

जिन लोगों ने मुझे जन्म दिया, उन्हें मैं काफिर कहने लगी। वे मेरे पैरों पर गिरकर मुझसे ऐसा न करने की विनती करते थे, लेकिन मैं उनसे कहती थी कि अगर तुम लोग भी इस्लाम कबूल नहीं करोगे तो तुम जहन्नुम में जाओगे। यह फिल्म मुझे मेरी कहानी लगती है। मैं इसे देखने के बाद बस रोना चाहती थी।

 

The Kerala Story Update
द केरला स्टोरी टीम के साथ पीड़ित लड़कियोंं ने मीडिया के समक्ष अपनी आप बीती सुनाई।

लड़कियाें के अलावा लड़कों ने भी धर्म परिवर्तन किया

पीड़ित लड़कियों में से एक चित्रा ने कहती हैं, ‘धर्म पर‍िवर्तन करने वालों में केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी थे। जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया उन्होंने अपने परिवार को पूरी तरह छोड़ दिया। परिवार वालों ने जब उनमें बदलाव देखा तो वे उसे आश्रम ले आए। इन लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि ऐसी स्थिति से बाहर आने के बाद कोई इस बारे में बात नहीं करना चाहता। वे अपनी पहचान छुपा कर रखना चाहते हैं।

24 साल में 7000 लोग अपने धर्म में लौटे। पीड़िता श्रुति ने बताया कि आर्ष विद्या समाज के तहत जिन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है उनकी मदद की जाती है। 1999 से 2023 तक करीब 7 हजार लोगों को घर वापस भेजा जा चुका है। इन लोगों ने इस्लाम अपना लिया था।

मदद के लिए केरल से बाहर के लोगों के भी फोन आते हैं, उन सभी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। आर्ष विद्या आश्रम में धर्म परिवर्तन कर 300 कन्याओं को सुविधाएं दी जा रही हैं।

विपुल शाह ने इस आश्रम को 51 लाख रुपए का दान दिया था। विपुल ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का मकसद किसी भी तरह लड़कियों को बचाना था।

धर्मांतरण कई धर्मों में होता है लेकिन सभी का मकसद आईएसआईएस में भेजना नहीं होता

आसिफा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने कहा, ‘हमें फिल्म (The Kerala Story Update) के कलेक्शन से कोई सरोकार नहीं है। यह मेरी पहली हिंदी फिल्म थी। ऐसे मौके कम ही मिलते हैं जब आपको ऐसी फिल्मों में काम करने का मौका मिले। कल मेरी दादी ने यह फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि ये धार्मिक बात सही है।

हमें धर्म के बारे में पता होना चाहिए। एक मुसलमान ने कहा कि फिल्म (The Kerala Story Update) में इस्लाम को गलत नहीं दिखाया गया है, बल्कि दिखाया गया है कि किस तरह इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। कई धर्मों में धर्मांतरण होता है लेकिन उनका उद्देश्य उन्हें आईएसआईएस में भेजना नहीं है।

फिल्म का मकसद किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं – सुदीप्तो

फिल्म (The Kerala Story Update) के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा- इस फिल्म का मकसद किसी धर्म को ठेस पहुंचाना नहीं है। हर संवाद और दृश्य वास्तविकता पर आधारित है। यह साजिश भारत के अलावा कई देशों में होती है। आतंकवाद इस्लाम धर्म को बदनाम करता है। इस फिल्म के जरिए हमने बताया है कि कैसे इस्लाम के नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

किसी भी फिल्म का खलनायक किसी न किसी धर्म का होता है। इसलिए लोग उसकी बुराई की बात करते हैं और उसका धर्म नहीं देखते। अगर गब्बर सिंह हिंदू था, तो क्या फ‍िल्‍म के निर्देशक रमेश सिप्पी हिंदू समाज के खिलाफ थे… नहीं ऐसा नहीं है।

सुदीप्तो ने कहा, ‘फिल्म (The Kerala Story Update) की रिलीज के बाद एक सबूत सामने आया है कि आईएसआईएस ने साजिश के तहत इन लड़कियों को गर्भवती किया है। अगर ये लड़कियां सच बोलना शुरू कर देंगी तो रात बीत जाएगी, लेकिन इनकी कहानी खत्म नहीं होगी। उनकी बातें सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

सुदीप्तो ने आगे कहा- केरल के अंदर दो केरल हैं। एक केरल जो सुंदरता से भरा है, और दूसरा उत्तरी केरल है जो टेरर नेटवर्क का हब है।

 

ये भी पढ़ें –

Ranbir Kapoor के पाक इंडस्‍ट्री पर बयान के बाद हो रही तारीफ, जानिए क्‍या कहा

Anu Aggarwal Biography: एक्सीडेंट से अनु का चेहरा बुरी तरह बिगड़ा:डेढ़ महीने कोमा में रहीं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *