International

Earthquakes: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Earthquakes: फिलीपींस में शनिवार शाम को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद वहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। यह जानकारी यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है। भूकंप की गहराई जमीन से 63 किलोमीटर नीचे थी. पिछले महीने भी यहां 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। तब यहां 8 लोगों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को आए भूकंप का केंद्र मिंडानो इलाका है।

सीएनएन ने फिलीपींस मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 6.1, 5.1 और 5.7 तीव्रता के झटके भी आए हैं। अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

जापान भी जारी किया गया अलर्ट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की देर रात की रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस में 7.6 तीव्रता के भूकंप और सुनामी का अलर्ट जारी होने के बाद जापान सरकार ने भी बचाव दल को अलर्ट रहने को कहा है। जापान के पश्चिमी तटों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने भी इसकी पुष्टि की है। एजेंसी के मुताबिक फिलीपींस के समुद्री इलाकों में जबरदस्त हलचल देखी गई है और इसका असर जापान तक हो सकता है।

रिपोर्ट में एक जापानी अधिकारी के हवाले से कहा गया है- फिलीपींस में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं और रविवार तड़के जापान के तटों पर इसका असर देखा जा सकता है। समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

 

ये भी पढ़ें –

Earthquakes Prediction: भूकंप का पहले ही पता चल जाएगा, लेकिन ये चुनौती भी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button