National

ये कैसी रैगिंग- सीनियर्स ने जूनियर के प्राइवेट पार्ट में टूथब्रश डाल दिया‚ न्यूड वीडियो बना ब्लैकमेल भी कर रहे थे छात्र

Ragging In Gujarat : गुजरात के राजकोट के मारवाड़ी विश्वविद्यालय में रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्र के साथ हैरान कर देने वाली रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर्स ने जूनियर छात्र का नहाते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। रैगिंग के दौरान (Ragging In Gujarat) सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर, शहद‚ टूथब्रश और पेंसिल भी डाल दी।

छात्र का कहना है कि सीनियर्स ने (Ragging In Gujarat) विरोध करने पर उसका प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी दी थी। स्थानीय पुलिस ने पांच छात्रों देव परेशभाई रेटिंगा, कुंचित सिंधव, वासु भगवानी भाई चनियारा, हरदीप रंजीतभाई खाचर और एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक दो छात्रों को ही हिरासत में लिया है।

Table of Contents

बहन को फाेन पर अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताते हुए फफक पड़ा छात्र

मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो 20 अक्टूबर का है। दरअसल, एक दिन छात्र ने अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात करते हुए कहा कि वह हॉस्टल में नहीं रहना चाहता और जोर-जोर से रोने लगा। इस पर बहन को कुछ शक हुआ और वह अपने पिता के साथ भाई से मिलने हॉस्टल पहुंच गई। छात्रावास में पिता-बहन को देख छात्र उनसे लिपटकर रोने लगा (Ragging In Gujarat)  और आपबीती सुनाई।

प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी दी

छात्र ने पुलिस को बताया कि सीनियर्स ने उसे तीन विकल्प दिए थे। अपने प्राइवेट पार्ट को काट दो, अपना कान काट दो या हॉस्टल की छत से कूद जाओ। यह सुनकर छात्र डर गया और कहने लगा कि मुझे छोड़ दो। इस पर सीनियर्स ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसका यौन शोषण भी किया। तीन घंटे तक सीनियर उसे परेशान करते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे वहां से भगा दिया।

विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द करने की मांग

गुजरात राज्य एनएसयूआई के अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर राजकोट में इस निजी विश्वविद्यालय की मान्यता को तत्काल रद्द करने की मांग की। पत्र में उन्हें बताया गया कि राजकोट में मोरबी रोड पर स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय शिक्षा का स्थान नहीं बल्कि विवादों का केंद्र बन गया है। इस तरह के विवादों (Ragging In Gujarat) ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बहुत बढ़ा दी है।

ये भी पढे़ं –

 हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button