National

WHO ने बताया कोरोना का सबसे घातक वैरिएंट: ओमिक्रॉन से 43% ज्यादा तेज फैलने वाला XE वैरिएंट, ब्रिटेन में 500 से ज्यादा केस मिल चुके

 

WHO ने बताया कोरोना का सबसे घातक वैरिएंट

देश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। WHO के मुताबिक, Omicron का एक नया XE वेरिएंट आ गया है, जो BA.2 से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। (XE Variant 10 Times More Dangerous Than Omicron Variant) इसका मतलब यह है कि यह Omicron के मूल वैरिएंट की तुलना में 43% तेजी से फैलने वाला है। XE वैरिएंट Omicron के सब लीनेज BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है।

हालांकि, WHO ने कहा कि जब तक इस वेरिएंट के ट्रांसमिशन में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाता, तब तक इसे Omicron का ही वेरिएंट माना जाएगा।

इसमें BA.1 का स्पाइक और स्ट्रक्चरल प्रोटीन होते हैं लेकिन डेल्टा के जीनोम का 5 वां हिस्सा ही होता है। XE वेरिएंट भी ब्रिटिश डेल्टा BA.1 x BA.2 वंश से संबंधित है। इसमें BA.2 से स्पाइक और स्ट्रक्चरल प्रोटीन होते हैं लेकिन इसमें भी BA.1 के जीनोम का 5वां हिस्सा ही होता है। इसमें वर्तमान में सैकड़ो सिक्वेंसेज मौजूद हैं।

ब्रिटेन में मिला पहला मामला

Omicron के XE वेरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को यूके में पाया गया था। तब से अब तक इस वेरिएंट के 600 से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इसके अलावा यह वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है।

यूके हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, अभी यह जानने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं है कि XE वेरिएंट कितना खतरनाक है या वैक्सीन काम करेगी या नहीं।

भारत में कोरोना के अभी क्या हालात हैं?

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1335 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 43,025,775 हो गई है। इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 13,678 है। पिछले 24 घंटे में 1918 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, 52 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,21,181 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 23,57,917 लोगों को वैक्सीन मिली है। देश में अब तक कुल 1,84,31,89,377 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

XD, XE और XF में से कौनसा ज्यादा घातक?

फेमस वायरोलॉजिस्ट टॉम पीकॉक ने कहा कि रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट भी पहले के वैरिएंट के जैसे ही खतरनाक हो सकते हैं। इनमें एक ही वायरस (जैसे एक्सई या एक्सएफ) से स्पाइक और संरचनात्मक प्रोटीन होते हैं। इनमें से XD सबसे अधिक चिंता वाला वेरिएंट लग रहा है। इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज जर्मनी, नीदरलैंड और डेनमार्क में मिल चुके हैं।

UK Coronavirus Cases Update | XE Variant WHO | XE Variant 10 Times More Dangerous Than Omicron Variant | 


Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button