तब अग्नि साक्षी थी और अंतिम विदाई में भी वहीं साक्षी: CDS बिपिन रावत ने हर वादा निभाया, देश से, फौज से और आखिर में पत्नी मधुलिका से Read it later

CDS बिपिन रावत ने हर वादा निभाया
1986 में शादी में फेरों के वक्त बिपिन रावत और मधुलिका बैठे हुए।

तारीख: 14 अप्रैल 1986

दिन: सोमवार

पता: दिल्ली की अशोका रोड…

आज CDS Rawat हमारे बीच नहीं हैं, उन्हें उनकी सुपुत्रियों ने आज मां के साथ अंतिम विदाई दी, जब 1986 में ​पत्नी मधुलिका के साथ उनका गठजोड़ हुआ उस वक्त भी इंडियन अर्मी के  कैप्टन बिपिन रावत, मधुलिका के दिल्ली स्थि​त अशोका रोड निवास बारात लेकर बैंड-बाजे के साथ पहुंचे थे। यारों और परिजनों ने जमकर आतिशबाजी की। रात 12 बजे पंडित जी ने कहा था- ‘अब वर-वधु की गांठ बांधिए। पंडित के निर्देश पर मधुलिका की बहनों ने बिपिन की कलाई से मधुलिका की लाल पोशाक का पल्लु बांध दिया। फिर दोनों ने अग्नि के सातों फेरे पूरे किए और पंडितजी ने कहा अब आप दोनों सात जन्मों के साथी बन चुके हैं। 

तारीख: 10 दिसंबर 2021

दिन: शुक्रवार

पता: दिल्ली का आर्मी कैंट

आज जब बिपिन रावत और उनकी पत्नी को दोनों बेटियों ने अंतिम विदाई दी
आज 36 साल बाद दोनों बेटियों ने तारिणी और कृतिका ने मां मधुलिका और पिता बिपिन रावत को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी। (फोटो ANI)



आज जब बिपिन रावत और उनकी पत्नी को दोनों बेटियों ने अंतिम विदाई दी तो लगा मानो समय का पहिया फिर 36 साल पहले पहुंच गया। फिर वही दिल्ली, वही बैंड बाजा और बारात… फिर बिपिन और मधुलिका को सजाया गया। पटाखों की जगह अब 17 तोपों की सलामी दी गई।  फिर वही मंडप सजा और वही अग्नि साक्षी बनी। लेकिन इस बार पंडितजी ने उच्चारित किया.. बेटा ‘तारिणी और कृतिका आप दोनों अपने माता-पिता को मुखाग्नि दीजिए।’

रावत ने  हर वादा निभाया

आज भी अग्नि साक्षी बनी… हम और आप भी… कि दो चिताएं नहीं सजीं बल्कि एक चिता पर दोनों को लेटाया गया। दोनों शादी की वेदी से लेकर चिता तक साथ रहे। 36 साल पहले दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को साथ निभाने का वचन दिया था, जिसे मुखाग्नि तक निभाया। जन्मों का बंधन निभाने का हर वादा निभाया… मरकर भी। असल में तो सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कभी कोई वादा तोड़ा ही नहीं। न फौज से, न देश से और न पत्नी मधुलिका से… बीरा अब मिट्टी में मिल चुके हैं… और गुल बन के आपकी और हमारी यादों में सदैव खिले रहेंगे। जय हिंद… जय भारत… 


CBI Director Selection
जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का शव शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित उनके घर लाया गया। न सिर्फ सेना के अफसर-जवान, बल्कि सिविलियंस भी सैल्यूट करते नजर आए। (फोटो ANI)
                                                       

CBI Director Selection
शाम करीब 4 बजे जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए पूरे सम्मान के साथ बराड़ स्क्वायर ले जाते हुए सैनिक (फोटो ANI) 
CBI Director Selection
जनरल रावत की पार्थिव देह को तोप गाड़ी में बराड़ स्क्वायर तक ले जाया गया। इस दौरान लोग वाहन के साथ दौड़ लगाते रहे। शहीद के सम्मान में नारे भी लगाए गए। (फोटो ANI) 
CBI Director Selection
जनरल रावत की पार्थिव देह को जब उनके घर से अंतिम संस्कार के लिए बराड़ स्क्वायर ले जाया जा रहा था, तब घर के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उन्हें निहार रहा था। (फोटो ANI) 
जनरल रावत की अंतिम यात्रा भावुक कर देने वाली रही। सेना के किसी सर्वोच्च अफसर की अंतिम यात्रा के लिए शायद ही दिल्ली में कभी ऐसी भीड़ उमड़ी हो। पूरे रास्ते पर लोगों ने फूल बरसाए और शव वाहन के साथ-साथ तिरंगा लेकर दौड़े। नारे लगाते रहे- जनरल बिपिन रावत अमर रहें। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा आर्मी कैंट भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।


CBI Director Selection
जनरल रावत के अंतिम संस्कार के लिए उनकी पार्थिव देह से तिरंगा हटाया गया। इस तिरंगे को उनकी दोनों बेटियों कीर्तिका और तारिणी को ससम्मान सौंपा गया।(फोटो ANI)
CBI Director Selection
जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान 800 जवान मौजूद थे। तीनों सेनाओं का बिगुल बजाया गया। साथ ही सेना के बैंड ने शोक गीत भी गाया। (फोटो ANI)
CBI Director Selection
जनरल रावत की बड़ी बेटी कीर्तिका अपने मासूम बेटे के साथ पहुंचीं। उन्होंने अपने बेटे के हाथ में फूल देकर नाना-नानी के पार्थिव शरीर को समर्पित करने के लिए कहा। (फोटो ANI)
CBI Director Selection
जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को एक ही चिता पर दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने एक साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल शहीद के सम्मान में नारों से गूंज उठा। (फोटो ANI)
CBI Director Selection
दोनों बेटियों ने मां और पिता की पार्थिव देह पर चंदन और घी डालने की रस्में पूरी कीं।  (फोटो ANI)


सीडीएस बिपिन रावत | cds Bipin Rawat news in Hindi | CDS Bipin Rawat news | CDS Bipin Rawat live update | CDS Bipin Rawat latest update | CDS Bipin Rawat full profile | CDS Bipin Rawat dies in plane crash | CDS Bipin Rawat death | CDS Bipin Rawat | Bipin Rawat Death News | kritika Rawat daughter of Bipin Rawat |  Bipin Rawat Passed Away | Bipin Rawat Death Update And Latest Photos | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *