Sports

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को चौथा GOLD : दीपिका ने एक दिन में दिलाए 3 गोल्ड मेडल, टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को 5-1 के साथ आसान शिकस्त दी

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को चौथा गोल्ड

भारत ने रविवार को पेरिस में हो रहे तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण पदक जीते। टूर्नामेंट में अब तक देश को 4 गोल्ड मेडल मिले हैं। दीपिका कुमारी ने देश को एक दिन में 3 गोल्ड जीतकर दिलाए। पहले तो उन्होंने पति अतनु दास के साथ मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। पति-पत्नी की यह जोड़ी पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इन दोनों से मेडल की भी उम्मीद है।

इसके बाद दीपिका के नेतृत्व में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड जीता। टीम स्पर्धा में भारत ने मैक्सिको को 5-1 से हराया। भारतीय टीम में दीपिका के अलावा अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल थीं।

Deepika Kumari 🇮🇳 takes gold in Paris! 🥇🏹👏 #ArcheryWorldCup pic.twitter.com/0ZIxSceCFs

— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021

व्यक्तिगत स्पर्धा में भी दीपिका ने जीता गोल्ड

दिन के अंत तक, दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी देशी स्वर्ण पदक जीता। इसमें उन्होंने रूस की एलेना ओसिपोवा को 6-0 से हराया। एक दिन में तीन गोल्ड जीतने वाली दीपिका के ओलिंपिक में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इस साल टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होना है।

पति-पत्नी ने पहली बार जोड़ी के तौर पर जीता गोल्ड

पति-पत्नी ने पहली बार जोड़ी के तौर पर जीता गोल्ड

अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पति-पत्नी के रूप में पहली बार किसी इवेंट का फाइनल जीता है। यह बात खुद अतनु दास ने कही है। वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड्स के जेफ वैन डेन बर्ग और गैब्रिएला शॉलेसर को 5-3 से मात दी। मैच में एक समय भारतीय जोड़ी 0-2 से पीछे चल रही थी। फिर दीपिका और अतनु ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Photo credit: @jswsports Twitter
Photo credit: @jswsports Twitter

अतनु-दीपिका 30 जून को मनाएंगे शादी की सालगिरह

अतनु और दीपिका ने पिछले साल ही शादी की थी। 30 जून को उनकी पहली मैरिज एनिवर्सरी आने वाली है। यह सोना एक तरह से कपल के लिए शादी का तोहफा है। मैच जीतने के बाद दीपिका ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

अभिषेक ने भी जीता गोल्ड

अभिषेक वर्मा ने शनिवार को वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. कंपाउंड राउंड में उन्होंने दुनिया के 5वें नंबर के अमेरिका के क्रिस शॉफ को मात दी। 32 साल के अभिषेक का वर्ल्ड कप में यह दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड था। इससे पहले उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप स्टेज-3 में कंपाउंड राउंड में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था।

Atanu Das | Deepika Kumari | World Cup Stage 3 | Ankita Bhakat |

Like and Follow us on :


Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button