Religious

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के पट रहेंगे बंद, इस साल भी लक्खी मेला नहीं, सिर्फ ऑनलाइन दर्शन

Motidungri Ganesh  Mandir : 10 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन लगातार दूसरे साल राजधानी जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। जिससे लाखों श्रद्धालु लगातार दूसरे वर्ष गणेश प्रतिमा के साक्षात दर्शन नहीं कर पाएंगे।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने यह फैसला राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए लिया है।जिसके तहत इस बार न तो लक्खी मेला भरा जाएगा और न ही राम भक्तों को 3 दिन तक मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा।

मोतीडुंगरी गणेश मंदिर के पट रहेंगे बंद Motidungri Ganesh  Mandir

मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने कहा कि 9 सितंबर को सिंजारा,  10 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 11 सितंबर को शोभा यात्रा के दिन मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और भक्त मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे।

ऑनलाइन दर्शन ही Motidungri Ganesh  Mandir

 

ऑनलाइन दर्शन ही

महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि महामारी के चलते इस बार भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। लेकिन गजानंद के दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिससे देश-दुनिया में कहीं से भी श्रद्धालु घर बैठे भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे। जिसके लिए उन्हें मंदिर की साइट https://www.motidungri.com/ पर जाना होगा। हालांकि इस बार भी जयपुर की पहचान बन चुकी गणेश शोभायात्रा नहीं निकल सकेगी।

 

Moti Doongri Ganesh Mandir |  Moti Doongri Ganesh Jaipur | Moti Doongri Ganesh Darshan | Moti Doongri Ganesh Online Darshan | Ganesh Chaturthi

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button