Winter Holiday in Schools : इन राज्यों में स्कूल 15 जनवरी तक बंद , जानिए आपके राज्य में कब तक स्कूल हॉलिडे Read it later

Winter Holiday in Schools 2022-23: नॉर्थ इंडिया में सर्दी के तेवर जारी है। स्कूलों में बच्चों की ठिठुरन देख कई राज्य सरकारों ने अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में विंटर हॉलिडे घोषित करने का आदेश दे दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा और राजस्थान उन राज्यों में प्रमुख हैं‚ जहां स्कूलों ने विंटर वेकेशंस घोषित किए गए हैं। वहीं बिहार, दिल्ली और यूपी के स्कूलों में भी विंटर वेकेशंस शुरू होने वाला है। राजस्थान सरकार ने राज्य में कोल्ड वेव के कारण 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। इस दौरान राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान के कुछ जिलों जैसे सीकर, झुंझुनू, चुरू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

 

हरियाणा में ठंड का कहर 15 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में भीषण ठंड के कहर को देखते हुए एक जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशंस घोषित किया है। यानी नए साल में 15 दिन तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहने वाले हैं। महेंद्रगढ़ जिला शुक्रवार को यहां सबसे ठंडा दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। प्रदेश में पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में खासी गिरावट दर्ज देखने कोि मिली है।

 

Winter Holiday in Schools
File Photo ( Getty Images)

बिहार में 31 दिसंबर तक स्कूल हॉलिडे (Winter Holiday in Schools)

इसी तरह बिहार सरकार ने भी प्रदेश में कोल्ड वेव को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन का आदेश दिया है। यहां मौसम आने वाले दिनाें खराब होता है तो स्कूलों में छुट्टियां भी बढ़ाई जाएंगी।

 

दिल्ली में 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपो की मानें तो दिल्ली सरकार ने एक से 15 जनवरी 2023 तक स्कूलों में विंटर वेकेशंस घोषित किया है। यहां कोल्ड वेव को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

यूपी में भी जल्द घोषित होंगी स्कूलों की छुट्टी:

यूपी सरकार ने सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में सुबह 7 बजे की बजाय 10 बजे से बदलाव किया है, लेकिन अभी तक विंटर वेकेशंस घोषित नहीं किया गया है। सर्दी का कहर बढ़ा तो जल्द ही यहां भी विंटर वेकेशंस घोषित कर दिया जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में भी जल्द होने वाली है छुट्टियों की घोषणा

इधर एमपी सरकार ने अभी तक स्कूलों में विंटर वेकेशंस की घोषणा नहीं की है, रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर तक प्रशासन यहां विंटर वेकेशंस घोषित कर सकता है क्योंकि ग्वालियर, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के इलाकों में शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक कई इलाकों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

जनवरी 2023 अवकाश सूची (January 2023 Holiday List)

  •  14 जनवरी, शनिवार- मकर संक्रांति
  • 14 जनवरी, शनिवार- लोहड़ी
  • 15 जनवरी, रविवार- पोंगल
  • 22 जनवरी, रविवार – चंद्र नव वर्ष
  • 26 जनवरी, गुरुवार- गणतंत्र दिवस
  • 26 जनवरी, गुरुवार- वसंत पंचमी

 

ये भी पढे़ं –

 

पेंटर मजदूर को IT ने भेजा 66 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा माजरा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *