Entertainment

रामायण के रावण का निधन : डीडी की फेमस ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी ने 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दो-तीन दिन से खराब थी तबियत

रामायण के रावण का निधन

टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो रामायण में लंकाधिपति रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि उनके करीबी ने की है। अरविंद त्रिवेदी की उम्र 83 साल थी।

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘आज (5 अक्टूबर) सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया. पिछले 2-3 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी, हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।

पिछले एक साल से उड़ रही थी अरविंद त्रिवेदी की मौत की अफवाहें

इसी साल मई में अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर सामने आई थी, जिसे उनके भतीजे कौस्तुभ ने अफवाह बताते हुए शांत कर दिया था। इसके अलावा रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों पर भड़कते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी।

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उनके करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से हुई। अभिनेता के भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं और उन्होंने गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है। 

लोकप्रिय हिंदी शो रामायण से घर-घर में पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है।

उन्हें गुजराती दर्शकों में गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से पहचान मिली, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। 

त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा सम्मानित गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। 

अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी प्रमुख के रूप में कार्य किया।

अभिनय के साथ, अरविंद 1991 से 1996 तक सांसद रहे
अरविंद त्रिवेदी

अभिनय के साथ, अरविंद 1991 से 1996 तक सांसद रहे

1991 में, अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे।

Arvind Trivedi Passed Away | Arvind Trivedi, Who Played The Role Of Ravana In ‘Ramayana | DD Ramayan | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button