सहदेव दिर्दो – Instagram |
बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाने से चर्चा में आए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. टिंकू सिंह के अनुसार सहदेव की हालत फिलहाल ठीक है। वह अभी भी होश में है और घरवालों से बात भी कर रहा है।
प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को रेफर किया गया है। |
सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकज) रेफर कर दिया गया। सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे।
सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक से सुकमा जिला मुख्यालय में कहीं जा रहा था। इसी बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया। सहदेव के साथ बाइक पर सवार उसके परिचितों का मामूली चोटें आई हैं।
सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जा रहा था। |
कलेक्टर भी हाल जानने पहुंचे
सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार के अनुसार सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, आखिरी में सहदेव बैठा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक के पिछे बैठा था, इससे उसे काफी चोटें आई हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर एंबुलेंस के जरिए रेफर कर दिया गया है। जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि उसका जल्द इलाज हो सके।
In touch with Sahdev’s family and friends. He is unconscious, on his way to hospital. Im there for him. Need your prayers 🙏
— BADSHAH (@Its_Badshah) December 28, 2021
बादशाह ने हाल जान दिया मदद का भरोसा
रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने सहदेव के परिवार और साथ रहने वाले पिंटू से फोन पर बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी भी जो भी मदद की जरूरत हो, बेझिझक उनसे कहें। वह और उनकी पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में मामूली सुधार के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉल करेंगे।
सीएम ने दिए बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर को आज शाम शबरी नगर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए सुकमा गायक सहदेव दिर्दो को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी हादसे पर दुख जताया और फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बचपन को ‘बसपन’ बोलने के मासूमियत भरे अंदाज से हुआ था फेमस
सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ सोशल मीडिया पर सुपर वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को ‘बसपन’ कहता दिखा था। उसका यह मासूम अंदाज ही जनता को बेहद भा गया था। कई नामी सेलिब्रेटिज ने सहदेव के रियल वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उसके साथ गाने का रिमिक्स तैयार किया था।
Bachpan ka Pyaar | child singer Sahdev Dirdo regained consciousness | Sahdev Dirdo major accident |