Entertainment

Anupam Shyam Died: ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता का 63 साल की उम्र में निधन

Anupam Shyam Died: फिल्मों और टेलीविजन उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से गुर्दे से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के गोरेगांव के लाइफ लाइन अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी।

नहीं रहे अनुपम श्याम | Anupam Shyam Died

 

फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीटर पर अनुपम श्याम के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को उनके जाने से बड़ी हानि हुई है। दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया है।

Sad to know about the demise of one of the finest actors & a great human being #AnupamShyam due to multiple organ failure .
My heartfelt condolences to his family .
A great loss to the film & tv industry .
ॐ शान्ति !
🙏 pic.twitter.com/ZvP7039iOS

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) August 8, 2021

 

 

श्याम के भाई ने मांगी थी लोगों से आर्थिक मदद

पिछले साल ही अनुपम श्याम को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके भाई ने खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए लोगों से मदद की अपील की। ट्रीटमेंट के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार आया था। जिसके बाद वे शूट पर लौट आए। उन्हें हफ्ते में 3 बार डायलिसिस के लिए जाना पड़ रहा था।

 

अनुपम का जन्म यूपी के प्रतापगढ़ में हुआ था

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ में ही की। उन्होंने भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ से थिएटर की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में प्रवेश लिया।

ज्यादातर नेगेटिव रोल मिले | Anupam Shyam Died
शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन में अनुपम श्याम ने बाबा घनश्याम का दमदार किरदार निभाया था।

 

 

ज्यादातर नेगेटिव रोल मिले

अनुपम श्याम को फिल्मों में ज्यादातर नेगेटिव रोल ही मिले। उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया। इनमें द लिटिल बुद्धा और ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर खास हैं। इस फिल्म में अनुपम ने एक ऐसा किरदार निभाया था जो बच्चों को भीख मांगने के लिए अंधा बना देता था। वह शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन का भी अहम हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने द वॉरियर और थ्रेड फिल्मों में भी काम किया।

 

इन हिंदी फिल्मों में कर चुके थे अभिनय

हिंदी फिल्मों में शक्ति, हल्ला बोल और रक्तचरित्र, परजानिया, दास कैपिटल, पान सिंह तोमर, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, ज़ख्म, कच्चे धागे, तक्षक, बवंडर, नायक, कसूर, लगान और लज्जा लोकप्रिय थी। इन सभी में उन्होंने दमदार रोल किया था।

 

Anupam Shyam | anupam shyam passed away | Anupam shyam death |  अनुपम श्याम का निधन

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button