BTS Hiatus: साउथ कोरिया K POP बैंड ने बताई ब्रेक की ये वजह, जानिए क्यों अलग हो रहा ये वर्ल्ड फेमस म्युजिकल ग्रुप Read it later

BTS breaks temporarily

साउथ कोरिया के पॉप बैंड बीटीएस (K-Pop Boy Band BTS) ने 14 जून को अपने फैंस को चौंका दिया। दरअसल इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए अपने बैंड को ब्रेक देने की बात कही है। बता दें कि  बीटीएस (BTS) म्यूजिक बैंड को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। लोगों की दीवानगी का अंदाजा सोशल मीडिया पर देखनकर लगाया जा सकता है। उनके दुनियाभर में करोड़ों फैंस अपन इस स्टार्स को परफॉर्म करते ​देखना चाहता है। लेकिन खबर है कि बीटीएस आर्मी (BTS Army)  अलग हो रही है। 

मतलब ये कि अब आप बीटीएस आर्मी (BTS breaks temporarily) की परफॉर्मेंस नहीं देख सकेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ समय के लिए होने वाला है। हालांकि बीटीएस ने कमबैक की बात तो की है, लेकिन वे कब फिर से एक साथ जुटेंगे इसका कोई समय नहीं बताया है। 

Table of Contents

फेस्टा डिनर का एक वीडियो शेयर किया

दरअसल बीटीएस (BTS latest video) ने फेस्टा डिनर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ग्रुप के सभी लोग एक साथ बैठकर डिनर कर रहे हैं। इस दौरान जुंगकुक (Jungkook) ने कहा, ‘हम सभी को मस्ती करने और बहुत-सी चीजों को एक्सपीरियंस करने के लिए कुछ समय लगेगा, इसलिए हम ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन हम वादा करते हैं कि हम किसी दिन लौटेंगे और अभी से भी ज्यादा परिपक्व होकर लौटेंगे।’

ब्रेक पर डिस्कशन करते हुए आरएम और अन्य BTS मेंबर्स भी इस दौरान भावुक हो गए। ग्रुप के सदस्य आरएम (RM) ने कहा, “मैं चाहता हूं कि बीटीएस लंबे समय तक चले। ऐसा करने के लिए हमें ब्रेक लेना ही होगा।” वहीं, जुंगकुक ने कहा, “मेरी ख्वाहिश है कि यह लंबे समय तक चले और मुझे लगता है कि मुझे वो बनाए रखना होगा जो मैं वाकई हूं।”  

जुंगकुक ने आगे कहा कि अभी बहुत कुछ आना बाकी है। बीटीएस स्टार्स के बयान से लग रहा है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। बहरहाल बता दें कि बीटीएस ने हाल ही में अपना नया एल्बम ‘प्रूफ’ लॉन्च जारी 

 किया है। इसके रिलीज के पहले दिन ही 2 मिलियन कॉपीज बिक चुकी थी. लोगों ने हमेशा की तरह बीटीएस के इस एल्बम को हाथोंहाथ लिया।

कौन है बीटीएस (Who is BTS?)

बीटीएस या बैंग्टन बॉयज़ 2010 में बना था। बिग हिट एंटरटेनमेंट के फाउंडर बैंग सी-ह्युक ने 2010 में आरएम (बीटीएस बैंड लीडर) को बैंड के लिए हायर किया, इसके बाद जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक इसमें जुड़े। बीटीएस के इन सात मैंबर्स ने आधिकारिक तौर पर 2013 में इस बैंड की शुरुआत की। तब से, कलाकारों ने बेहतरीन परफॅार्मेंस दी और दुनियाभर के लोगों ने खूब पसंद किया।

बीटीएस का पूरा नाम है बैंगटन सोनीडन (BTS Stands for Bangtan Sonyeondan)

साउथ कोरियन के-पॉप बॉय बैंड ‘बीटीएस’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर है। क्या आप जानते हैं बीटीएस का फुल फॉर्म क्या होता है? बैंड बीटीएस का मतलब बैंगटन सोनीन्डन है जो एक कोरियाई वाक्यांश ‘बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स’ या ‘बैंगटन बॉयज़’ है। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके बैंड का नाम बीटीएस ‘बियॉन्ड द सीन’ भी है। 

It was great to meet with you, @bts_bighit. Thanks for all you’re doing to raise awareness around the rise in anti-Asian hate crimes and discrimination.

I look forward to sharing more of our conversation soon. pic.twitter.com/LnczTpT2aL

— President Biden (@POTUS) June 1, 2022

BTS Hiatus
वाइट हाउस में अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन से मिलने के बाद प्रेस से मुखातिब होते BTS. | Photo Getty Images

बीटीएस ने 31 मई 2022 को व्हाइट हाउस का दौरा किया जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात की और विविधता के महत्व और एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों में वृद्धि  के बारे में बात की थी।

कौन है बीटीएस आर्मी? (Who is BTS Army?) 

BTS आर्मी दुनियाभर में BTS (बैंगटन बॉयज़) को डिवोटेड फैंस हैं। दरअसल BTS ARMY, डिवोटेड प्रजेंटेटिव MC युवाओं के लिए है। बीटीएस सेना पहले से ही लाखों में है और गिनती जारी है। 2022 तक, कुछ 67.9 मिलियन BTS ARMY सदस्य बैंड के YouTube चैनल की सदस्यता ली है, जबकि 46.3 मिलियन आधिकारिक BTS ट्विटर का फॉलो करते हैं और 65.1 मिलियन आधिकारिक BTS Instagram को फॉलो करते हैं।

BTS IN Billboard Music Awards 2022
बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2022 जीतने के बाद BTS। फोटो सोशल मीडिया।

 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में रचा इतिहास

सेवन मैंबर्स के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स 2022 (Billboard Music Awards 2022) में तीन पुरस्कार हासिल करने के बाद इतिहास रच दिया। बता दें कि ये इस साल किसी भी म्यूजिकल ग्रुप या जोड़ी से के लिए बहुत बड़ी उप​लब्धि मानी जाती है। उनकी इस सफलता ने उन्हें वन डायरेक्शन के साथ बराबरी पर ला खड़ा किया है। अब तक, बीटीएस के पास 650 पुरस्कार और 630 रजिसट्रेशंस हैं, जिनमें 12 बिलबोर्ड म्यूजिकल अवार्ड्स शामिल हैं।

Billboard Music Awards 2022 | K-Pop Boy Band BTS | BTS breaks temporarily | BTS ARMY | BTS latest video | BTS | 

आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –

ये भी पढ़ें – सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया

ये भी पढ़ें – ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं

ये भी पढ़ें –  यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

ये भी पढ़ें – क्या वाकई इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्योंकि जर्मनी में इलेक्ट्रिक कार का जलवायु-सम्मत प्रभाव केवल कागज़ी रह गया है 

 ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

ये भी पढ़ें –  स्टालिन : ऐसा अत्याचारी जिसके मन में न्याय, दया या संवेदना रत्तीभर भी नहीं थी, किसी के लिए भी नहीं, उसके बीवी बच्चे भी उसके सामने थर थर कांपते थे  

ये भी पढ़ें –  ड्रग्स मामले में कार्रवाई: दीपिका से आज पूछताछ, NCB ने 4 प्रश्न तैयार किए; करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर ने क्षितिज को हिरासत में लिया

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *