Entertainment

ट्विंकल खन्ना का खुलासा: बोलीं,अक्षय से शादी को ज्योतिषी ने कई साल पहले बता दिया था, तब मैं अ​क्की को जानती तक नहीं थी‚ जैकी श्रॉफ के पिता ने भी धीरूभाई के लिए की थी भविष्यवाणी जो सच हुई

ट्विंकल खन्ना का खुलासा: बोलीं,अक्षय से शादी की ज्योतिषी ने कई साल पहले बता दिया था
अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी।

जनवरी 2001 में अक्षय कुमार से शादी कर चुकी ट्विंकल खन्ना ने 20 साल बाद इस बात का खुलासा किया है। ट्विंकल ने कहा कि उनके पिता राजेश खन्ना के ज्योतिषी ने अक्षय को जानने से बहुत पहले ही अक्षय से उनकी शादी की भविष्यवाणी कर दी थी। इस बात का खुलासा ट्विंकल ने हाल ही में जैकी श्रॉफ से अपने Tweak India प्लेटफॉर्म पर बातचीत में किया। ट्विंकल ने बताया कि उस वक्त उन्हें ये भी नहीं पता था कि अक्षय कुमार कौन हैं।

अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। यह बात उनकी 21वीं सालगिरह से पहले ही सामने आ गई है। दंपति के दो बच्चे हैं – बेटा आरव, जो यूके में उच्च अध्ययन कर रहा है, और एक बेटी जिसका नाम नितारा है। ट्विंकल ने बताया कि शादी के कई साल बाद जब राजेश एक ज्योतिषी के साथ ट्विंकल के घर आए तो वह उनके करियर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक थी।

अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी।
ट्विंकल ने अब तक तीन किताबें लिखी हैं: मिसेज फनीबोन्स, द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पायजामा आर फॉरगिविंग।

एक्ट्रेस ने बताया कि “कई साल बाद पापा उस ज्योतिषी के साथ कॉफी के लिए घर आए। अमूमन मैं लोगों से ये बातें नहीं पूछती लेकिन मैंने उन ज्योतिषी से पूछा कि, ‘मेरा व्यवसाय कैसा होगा?’ और उन्होंने कहा, ‘तुम एक लेखक बन जाओगी’। चूंकी मैंने 20 साल तक कुछ नहीं लिखा था। 

तो मैंने उनसे कहा कहा, ‘मुझे मेरे इं​​टीयिर के बिजनेस के बारे में बताइए, आप मुझे क्यों पका रहे हैं, मैं.. और लेखक बनूंगी, क्या बकवास है’। ये कहकर मैंने उनकी भविष्यवाणी को नजरअंदाज कर दिया… और अब… देखिए आज में एक लेखिका ही हूं।”

बता दें कि ट्विंकल ने अब तक तीन किताबें लिखी हैं: मिसेज फनीबोन्स, द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पायजामा आर फॉरगिविंग। ट्विकल खन्ना एक कॉलमिस्ट भी हैं। ट्विंकल अक्सर अपने विचार इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। 

 जैकी ने कहा मेरे अभिनेता बनने की पिता ने की थी भविष्यवाणी

उसी बातचीत के दौरान, जैकी ने भी खुलासा किया कि उनके पिता ने भविष्यवाणी की थी कि उस दिन कुछ बुरा होगा और उसी दिन उनके भाई का देहांत हो जाएगा। जैकी ने यह भी कहा कि उनके पिता ने ही भविष्यवाणी की थी कि वह एक अभिनेता बनेंगे। 

धीरूभाई अंबानी को भी कहा था एक दिन बहुत बड़े आदमी बनोगे

वहीं जैकी ने कहा कि उनके  पिता धीरूभाई के करीब थे। उन दिनो धीरूभाई अंबानी सामान्य इंसान थे और अपने बिजनस को  लेकर मेहनत और संघर्ष कर रहे थे। तब पिता ने धीरूभाई से कहा करते थे कि एक दिन तुम बहुत बड़े आदमी बनोगे‚ लेकिन इस पर धीरूभाई गुजराती में मजाक में  कहा करते थे…. गांड्हो थेयो छे… यानि की तुम पागल हो गए हो।

इस कन्वर्सेशन के दौरन ट्विंकल खन्ना ने जैकी के इंग्लिश एक्सेंट की तारीफ भी की…. जैकी ने कहा था कि उनकी पढ़ाई 11वीं क्लास तक ही हो पाई। मैं मुंबई में ही जन्मा यहीं पला बढ़ा तो मेर एक्सेंट मुंबईया ही था‚ लेकिन अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के लिए मैंने  हॉलीवुड एक्टर क्लिंट ईस्टवुड को अपना टीचर बनाया । इसके लिए मैं उनकी  फिल्में ध्यान से देखता था… एक-एक डायलॉग को सुनता था

Jackie was talking to Twinkle Khanna | Tweak India platform | Jackie Shroff | Jackie Shroff was chatting with Twinkle Khanna about his life | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button