दिलजीत दोसांझ के साथ पंगा कंगना को पड़ा महंगा, पंजाबी इंडस्ट्री ने घेरा Read it later

diljit-kangana

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में खेत के बिल का समर्थन किया था और पंजाब के किसानों को पीस गैंग कहा था। इसके अलावा, उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया था, जो प्रोटेस्ट का हिस्सा थी, जिसके बाद कंगना पर पंजाबी सितारों का गुस्सा देखा गया है और विवाद आगे बढ़ रहा है।

कंगना रनौत अब एक नए विवाद में फंस गईं हैं, बता दें कि कंगना अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण चर्चा में है। हालांकि वे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहती हैं। अक्सर बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाने वाली कंगना इस बार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों पर निशाना साधा है। कंगना ने हाल ही में किसानों के प्रोटेस्ट को लेकर कुछ ट्वीट्स किए थे, जो पंजाबी इंडस्ट्री के सितारों को पसंद नहीं आए। सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी बहस सोशल मीडिया पर खुल कर सामने आई। वहीं यूजर्स ने भी दोसांझ को ही सपोर्ट किया है। इसके बाद हिमांशी खुराना, मीका सिंह और जस्सी ने भी कंगना की क्लास ली।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में फार्मर के बिल का समर्थन किया। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया जो प्रोटेस्ट का हिस्सा थी, जिसके बाद पंजाबी सितारों का गुस्सा कंगना पर देखा गया और विवाद आगे बढ़ता दिख रहा है। हिमांशी खुराना ने अपने हालिया ट्विट में कंगना के खिलाफ लिखते हुए कहा – मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों लगता है कि जब सरकार पर किसानों का दबाव बढ़ता है, तो कंगना को व्याकुलता के लिए भेजा जाता है ताकि लोग मुख्य स्थान से भटकें। यह वह मोहरा है जिसका उपयोग किसी विषय से ध्यान हटाने के लिए किया जाता है।

Pta nahi aisa kyu lag raha ….. jab farmers ka pressure government par bdta hai .. tabhi distraction ke lie kangna ko bhej dete hai taki sab main focus kho den … ye woh pyada hai jo us waqt use hota jab kisi topic se logo ka dhyaan htana ho #KisaanmazdoorEktaZindabaad

— Himanshi khurana (@realhimanshi) December 3, 2020

मीका सिंह ने भी ली कंगना की क्लास

सिंगर मीका सिंह भी कंगना के रवैये से काफी निराश दिखे। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर साझा की और लिखा, मेरे दिमाग में कंगना रनौत के लिए बहुत सम्मान था। यहां तक ​​कि जब उनके कार्यालय को बीएमसी ने तोड़ा तब भी मैं उनके समर्थन में ट्वीट किया। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। एक महिला के रूप में, कंगना को एक बुजुर्ग महिला को कुछ सम्मान देना चाहिए। क्योंकि वे खुद भी एक ​महिला हैं, अगर आपके पास कोई सभ्यता है तो आपको माफी मांगनी चाहिए। आपको शर्म आनी चाहिए।

I used to have immense respect for @KanganaTeam, I even tweeted in support when her office was demolished. I now think I was wrong, Kangana being a woman you should show the old lady some respect. If you have any ettiquete then apologise. Shame on you.. pic.twitter.com/FqKzE4mLjp

— King Mika Singh (@MikaSingh) December 3, 2020

प्यारी @KanganaTeam जी,

देश हमारा सही था और सही ही रहेगा, आपसे निवेदन है देश का भला सोचते हुए आप ट्विटर छोड़ दो। आपने जो नफ़रत की फैक्ट्री चलाई हुई है और जो ग़ुमराह करने के लिए ट्वीट करती हो उस से देश का भला नहीं हो रहा। आगर देश से थोड़ा भी प्यार है तो अभी अपना ट्विटर डिलीट करो। https://t.co/JrdB7yhl5S

— Jassi (@JJassiOfficial) December 3, 2020

इसके अलावा गायक-अभिनेता जसबीर जस्सी ने भी कंगना की क्लास लगाई है। उन्होंने ट्विटर में लिखा – प्रिय कंगना रनौत जी, देश हमारा अधिकार था और सही रहेगा, आपसे अनुरोध है कि आप थोड़ा देश की भलाई के बारे में सोचें। आपकी ओर से चलाए गए नफरत के कारखाने हैं  और आप लोगोंं को गुमराह करने के लिए ट्वीट करते हैं। इससे देश का भला बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। यदि आप देश से थोड़ा भी प्यार करते हैं, तो अब अपने ट्विटर को हटा दें। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिन्होंने किसानों का समर्थन किया है और कंगना के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

PUNJAB DI MAA NU BURA BOL KE JEHDA TU APNI AKAL DA SABOOT DITA NA..

PUNJAB V YAAD RAKHE GA TAINU..Te Tu V Yaad Rakhe gi PUNJABIAN NU 😊

Peaceful Protest Nu gumraa Karna Hee Tera Kam an.. Te eh hee Tu kardi an Shuru ton..

Tere sare daa pech janda mai Fikar Na Kar.. https://t.co/eA4OTonHXz

— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 3, 2020


Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *