![]() |
Priyanka Jha | Mahi |
आपको याद ही होगा कि फिल्म निर्देशक नीरज पांडेय (Neeraj Pandey) महेंद्र सिंह धोनी की बयोपिक (Mahendra Singh Dhoni Biopic) “एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी” नाम से सफल फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में महेंद्र सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई इंसीडेंट्स को दिखाया गया था। इसमें महेंद्र सिंह की दिवंगत प्रेमिका “प्रियंका झा” (Priyanka Jha) का के बारे में भी बताया गया था। धोनी की बायोपिक रिलीज होने से पहले बेहद कम लोग ही उनके निजी जीवन के बारे में जानते थे।
कार एक्सीडेंट में गई थी धोनी की गर्लफ्रेंड की जान
फिल्म को देखने के बाद ही ऑडियंस को पता चला था की प्रियंका की मौत एक दुर्घटना में हुई थी। उस समय धोनी क्रिकेट को लेकर विदेश दौरे पर थे। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने धोनी की बायोपिक में प्रियंका झा किरदार निभया था। फिल्म को देखने के बाद भले ही ऑडियंस दिशा की सादगी व ख़ूबसूरती की दीवानी हो गई थी‚ लेकिन असल में प्रियंका झा धोनी की गर्लफ्रेंड थीं।
दिवंगत प्रेमिका प्रियंका झा की तस्वीर फिल्म खत्म होने के बाद दिखाई भी गई थी। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म “एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी” एक सफलतम बयोपिक मानी जाती है। फिल्म ने उस दौरान 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने धोनी की पत्नी साक्षी का रोल अदा किया था।
![]() |
MS Dhoni and Laxmi rai |
धोनी के साथ रिलेशन में रह चुकी लक्ष्मी राय भी बना रहीं फिल्म
आपको बता दें कि धोनी के साथ रिलेशन में रह चुकी लक्ष्मी राय भी धोनी के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस फिल्म में उनके व धोनी के बीच रोमांस को दिखाया जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की दिवंगत गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की तस्वीर देखकर लोग लागातार अपने कमेंट सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स प्रियंका की तुलना विराट कोहली की पत्नी अनुष्का से भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि प्रियंका अनुष्का से भी ज्यादा खूबसूरत थीं।
अब लक्ष्मी राय भी धोनी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रही हैं तो माना जा रहा है कि धोनी के जीवन के अन्य पहलू भी ऑडियंस को जानने को मिले जो अब तक फिल्म में नहीं दिखाए गए थे।
धोनी और अन्य चीजें जो थी वो कास्टिंग काउच नहीं था, आप किसी को पसंद करते हैं बाद में वो आपको पसंद नहीं आता चीजें आपके बीच ठीक से काम नहीं करती और आप लोग सहमति से अलग हो जाते हैं। मैंने ऐसा नहीं कहा कि मैं रिलेशनशिप में नहीं रही हूं, मैं कई रिलेशनशिप से गुजरी हूं।