Miss India 2022:जानिए सिनी शेट्टी कौन हैं? देशभर की 31 सुंदर बालाओं को पछाड़ बनी मिस इंडिया Read it later

कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 (sini shetty miss india 2022) का खिताब अपने नाम कर​ लिया है। सिनी ने देशभर की 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए अपने सिर पर मिस इंडिया का ताज पहना था। मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें सिनी शेट्टी ने अपने आत्मविश्वास और जवाबों से जजों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

 

मिस इंडिया 2022 (sini shetty miss india 2022) के जज पैनल में अभिनेत्री नेहा धूपिया बेदी और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, इंडियन विमन क्रिकेट टीम की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी, राहुल खन्ना और कोरियोग्राफर श्यामक डावर रहे। इस ब्यूटी कॉम्पिटीश को मनीष पॉल ने होस्ट किया। इस दौरान राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन ने भी मेहमान के तौर पर उपस्थिति दर्ज कराई।

 

sini shetty miss india 2022
sini shetty miss india 2022 | Photo: social media

 

Table of Contents

मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी कौन है? 

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली 21 साल (sini shetty age) की सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं।  मुंबई में जन्मी सिनी ने कर्नाटक में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन कर रखा है। सिनी एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम कर चुकी हैं और अभी वे चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की स्टडी कर रही हैं।

 

sini shetty miss india 2022
sini shetty | Photo:sini shetty instagram

 

मिस इंडिया से पहले मिल चुके कई सम्मान 

स्टडी के अलावा सिनी को कला के क्षेत्र में भी खासा इंटरेस्ट है। सिनी इससे पहले मिस टैलेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। महज 4 साल की उम्र से ही डांस सीखन रहीं सिनी एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वे 14 साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

 

प्रिंयका चोपड़ा को रोल मॉडल मानती है

एक इंटरव्यू के दौरान सिनी ने बताया कि वे प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रभावित हैं। सिनी के अनुसार प्रिंयका ने एक बार सार्वजनिक तौर पर कहा था कि किसी को भी सफनलता पाने के लिए एक गिलास में सीमित हो सिकुड़ना नहीं चाहिए,बल्कि उस गिलास को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए। प्रियंका की यही सीख सिनी को हमेशा याद रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

 

मिस इंडिया (sini shetty miss india 2022) बनने के बाद ईटाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में सिनी ने कहा कि वे अपनी लाइफ के इस अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने के लिए अपने कुछ स्पेशनल लोगों के साथ वैकेशंस पर जाने की चाह रखती है। इन खास लोगों में उनका परिवार भी शामिल है।

sini shetty education | sini shetty miss india wikipedia | sini shetty dob | sini shetty hometown | sini shetty father | sini shetty mangalore | sini shetty bikini | sini shetty photos | sini shetty miss india 2022

 

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

ये भी पढे़ं – संजय राउत की बागियों को खुली धमकी! कहा- 40 विधायकों के शव मुंबई आकर सीधे पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर जाएंगे…पढ़िए ​क्या बोले

ये भी पढे़ं – मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

ये भी पढ़िए – ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *