मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया Read it later

Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के दिनदहाड़े हत्या के बाद उनका अंतिम गाना एसवाईएल (SYL Song) बीते दिनों रिलीज किया गया था। उनकी मौत के बाद इस गाने को फैन्स ने खूब सराहा। इसक कारण एसवाईएल गाने को रिलीज के चंद घंटों में मिलियन्स व्यूज हासिल हुए थे।  लेकिन विवादों के चलते (Sidhu Moose Wala) के इस लेटेस्ट गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।

 

Table of Contents

क्यों यूट्यूब से हटाया गया SYL Song

फैंस को सिद्धू मूसेवाला का SYL Song यूट्यूब पर नजर नहीं आएगा।  गाना सर्च करने पर यूट्यूब पर शो हो रहा है कि सरकार की आपत्ति के चलते कानूनी शिकायत के तहत इस गाने को हटा दिया गया है। सिद्धू मूसेवाला के इस गाने में किसान आंदोलन, लाल किला और पंजाब-हरियाणा के बीच चल रहे सतलुज यमुना लिंक यानि एसवाईएल मुद्दों को हवा दी गई।

जिसके चलते मूसेवाला के इस गाने पर हरियाणा की कई हस्तियों ने आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं इस गाने में अन्य विवादित मुद्दों को भी दिखाया गया है। हालांकि अभी तक इस गाने को हटाए जाने का अन्य कोई कारण नहीं बताया गया है।

Today #SYL of #SidhuMosseWala
Has been taken down by the Indian State because it raised issues related to PANJAB
Any comments mudi ji? https://t.co/XslPcxQbb8 pic.twitter.com/oiFM88CraP

— harman (@_h_p_s_1) June 26, 2022

अब भारत में यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला का SYL गाना सर्च करने पर this content is not available on this country domain लिखा बताया जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने को केवल 2 ही दिन में 2.7 करोड़ व्यूज मिले थे। गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। गाने पर 3.3 करोड़ कमेंट भी आए थे। सिद्धू की हत्या के 26 दिन बाद उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप ये गाना रिलीज किया गया था। वहीं रिलीज होने के बाद से ही ये SYL गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था।

 

SYL नहर के मुद्दे पर है गाना

बताया जा रहा है कि सिद्धू अपने इस आखिरी सॉन्ग के माध्यम से पंजाब और हरियाणा के बीच विवादित एसवाईएल नहर के मुद्दे को हवा देकर गए। गाने में सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान प्रोटेस्ट और लाल किले पर हुए हंगामें का भी जिक्र किया है। 4 मिनट 9 सेकेंड के इस गाने के शब्द पंजाब के पानी और उससे जुड़े दूसरे मुद्दों के आस-पास घूमते हैं।

गाने में सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली तक मार्च निकालने और लाल किले पर सिख समुदाय के प्रतीक निशान साहिब को फहराने की तारीफ की है। इसमें सिख कैदियों की भी सराहना की गई है। किसान आंदोलन को भी इसमें जायज बताया है।

हरियाणवी हैं दब्या कोणी करदे 💪#SYL pic.twitter.com/cYWNhDDTrM

— Alka Sharma (@AlkaSha08154145) June 26, 2022

Even a dead man haunts The Government#sidhumosewala #SYLByLegendMoosewala #syl #banned @YouTube @iSidhuMooseWala pic.twitter.com/6S5UEbrsOz

— Gurpreet Sandhu (@gsandhu619) June 26, 2022

गाने के लिरिक्स में पंजाब-हरियाणा के बीच बहुचर्चित सतलज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर हुए विवाद के बारे में बताया गया है। सिद्धू के इस गाने के बाद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का स्टेटमेंट भी चल रहा है। इसमें वे 2024 में पंजाब की तरह हरियाणा में भी आप पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा को नहर का पानी दिलाने की बात कहते ​दिख रहे हैं।

 

SYL का मतलब क्या है

यदि आप इस गाने (Sidhu Moose Wala song) के टाइटल को लेकर दुविधा में हैं कि आखिर ये क्या है तो इस गाने का नाम सतलुज यमुना लिंक के नाम पर रखा गया है। दिवंगत सिंगर मूसेवाला ने अपने इस गाने के जरिए इसी नहर के विवाद को भी बताया है।

 

Sidhu Moose Wala | Sidhu Moose Wala last song | Song SYL remove |

 

ये भी पढे़ं – हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

ये भी पढ़ें –   IAS की पत्नी रोते हुए बोलीं-विजिलेंस अधिकारियों ने मेरे बच्चे को मार डाला… देखें VIDEO 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *