Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding:राजकुमार राव ने घुटने पर बैठ पत्रलेखा को किया शादी का प्रपोज, वायरल हो रहा वीडियो‚ जानिए कौन-कौन हुए शामिल Read it later

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding
राजकुमार ने किया पत्रलेखा को घुटने पर बैठ कर प्रपोज

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) आखिरकार 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में शादी कर रहे हैं। शनिवार को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं।

राजकुमार ने पत्रलेखा को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding

वीडियो में राजकुमार (Rajkummar Rao) घुटनों के बल बैठ जाते हैं और हाथों में अंगूठी लेकर पत्रलेखा (Patralekhaa) से पूछते हैं, ”पत्रलेखा क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर पत्रलेखा भी उनके सामने घुटनों के बल बैठ जाती है और कहती है “हां मैं करूंगी” और सबसे पहले राजकुमार को अंगूठी पहनाती है। फिर दोनों साथ में डांस करते हैं।

ये भी पढें-   डिजिटल स्टार जितेंद्र कुमार STORY: IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग के बाद अहसास हुआ कि पैशन तो एक्टिंग है

इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए। जहां राजकुमार ने मैचिंग जैकेट और स्पोर्ट्स शूज के साथ सफेद कुर्ता-चूड़ीदार पहना था, वहीं पत्रलेखा ने शॉर्ट ट्रेन के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। उन्होंने सांप के पैटर्न वाला डायमंड नेकलेस भी पहना था। इस पार्टी में अभिनेता साकिब सलीम और फिल्म निर्माता फराह खान भी नजर आए।

राजकुमार और पत्रलेखा 11 साल से रिलेशनशिप में हैं

Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding


राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने राजकुमार राव को पहली बार फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में देखा था। पहली बार पत्रलेखा को लगा कि राजकुमार फिल्म के किरदार जितना ही अजीब है, हालांकि ऐसा नहीं था। वहीं दूसरी ओर एक विज्ञापन में पत्रलेखा को देखकर राजकुमार राव ने उससे शादी करने का मन बना लिया था। पत्रलेखा और राजकुमार 2010 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को साल 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट’ में साथ देखा गया था।

ये कपल शहर के सेवन स्टार होटल में शादी कर रहा है। दोनों अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट और वेन्यू को सीक्रेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है कि पत्रलेखा की दोस्त एक्ट्रेस हुमा कुरैशी उनकी शादी में शामिल होने चंडीगढ़ आई हैं। इसी तरह इस शादी में बॉलीवुड के भी कई लोग शामिल हुए हैं।

शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हो रहे हैं

सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह ही कुछ और सेलिब्रिटी मेहमान चंडीगढ़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव पिछली बार फिल्म की शूटिंग के लिए जब चंडीगढ़ आए थे तो उन्होंने यहीं शादी करने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट में गिने-चुने लोगों को ही शामिल किया है। जिसमें उनके दोनों फैमिली मेंबर्स, फ्रेंड्स और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी शामिल हैं।

राजकुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ रिलीज हो गई है। अपनी अगली फिल्म बधाई दो में वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। पत्रलेखा की आखिरी हिंदी फिल्म नानू की जानू थी। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘बोस/डेड एंड अलाइव’, ‘बदनाम गली’ और ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ में भी काम कर चुकी हैं।

Rajkummar Rao | Patralekhaa | Rajkummar Rao-Patralekhaa Wedding | Actors Rajkumar Rao and Patralekhaa | exchanged rings in a pre-wedding ceremony | Oberoi Sukhvilas Spa Resort | proposing to Patralekhaa with a ring | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *