Honey Singh के खिलाफ पत्नी ने क्यों शादी के 10 साल बाद दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला Read it later

Yo Yo Honey Singh के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। यह केस शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत कराया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार 3 अगस्त को तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष मामला दर्ज किया गया था। शालिनी द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह द्वारा गायक और अभिनेता Honey Singh को नोटिस जारी किया गया है। हनी सिंह को नोटिस जारी कर इस मामले में उनका जवाब मांगा गया है।

पोस्ट के जरिए किया इशारा

पोस्ट के जरिए किया इशारा

बता दें कि शालिनी सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय रहती हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने केवल कोट्स ही पोस्ट किए थे। जिनमें संस्कारी और बदतमीज बहू की परिभाषा उन्होंने बताई थी। हालांकि उनकी ओर से की गई किसी पोस्ट में कहीं भी ये नहीं लिखा गया कि उनका इशारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर था। लेकिन शालिनी ने ये जरूर इशारा किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हनी सिंह को कोर्ट ने नोटिस जारी किया
honey singh

 

हनी सिंह को कोर्ट ने नोटिस जारी किया 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार की ओर से अधिवक्ता संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप पेश हुए।

उन्होंने अपने मुवक्किल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को मजिस्ट्रेट के समक्ष अदालत में पेश किया, जिसके बाद अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अदालत की ओर से हनी सिंह की पत्नी के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि हनी सिंह अपनी और अपनी पत्नी की संयुक्त संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं जब तक कि कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है।

अंग्रेजी बीट गाने से आए थे सुर्खियों में

 

अंग्रेजी बीट गाने से आए थे सुर्खियों में

बता दें कि यो यो Honey Singh का असली नाम ह्रदेश सिंह है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह यो यो Honey Singh नाम के नाम से फिल्म कॉकटेल के बाद काफी फेमस हो गए थे।

उन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान पर फिल्माए गए अंग्रेजी बीट, (फिल्म से पहले हनी सिंह और गिप्पी ग्रेवाल दोनों ने संयुक्त रूप से अपना ये गाना नॉन फिल्मी सॉन्ग के तौर पर रिलीज कर चुके थे) गाने को अपनी आवाज दी,​ फिल्म में ये गाना बेहद हिट हुआ था।

साल 2011 में ये गाना मोस्ट फेमस सॉन्ग्स की लिस्ट में टॉप पर रहा था। जबकि पहले ये गाना हनी सिंह के इंटरनेशनल विलेजर्स में रिलीज हो चुका था। ये गाना आज भी पार्टियों में बजता सुना जा सकता है।

 

रियलिटी शो में किया था शादीशुदा होने का खुलासा

रियलिटी शो में किया था शादीशुदा होने का खुलासा

 

ये भी बता दें कि साल 2014 में पहली बार रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार के जरिए हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी को सभी से इट्रोड्यूस कराया था। उस दौरान हनी सिंह की पत्नी को देख हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि कई लोगों को तो पता तक ही नहीं था कि हनी सिंह की शादी हो चुकी है।

दरअसल हनी सिंह की शादी पर हमेशा से ही सस्पेंस रहा है। 2011 में ख़बरें आईं कि वे शादीशुदा हैं। उस दौरान  उनकी शादी की कुछ फोटोग्राफ इंटरनेट पर वायरल हुईं थीं।

इन वायरल फोटोज पर हनी ने काफी समय तक कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी से इनकार किया था।

उन्होंने कहा था कि ये फोटोग्राफ एक फोटोशूट के दौरान ली गईं थी। बाद में हनी ने यह कबूल किया था कि उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन तब भी उन्होंने वाइफ की पहचान उजागर नहीं की थी।

2014 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि उनकी वाइफ उनके गाने पसंद नहीं आते। इसके बाद वे रॉ स्टार रियलिटी शो में पत्नी शालिनी के साथ नजर आए थे।

हनी एक पंजाबी रैप सिंगर होने के साथ-साथ, संगीतकार, और अभिनेता भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर की थी। हनी सिंह कई बार कह चुके हैं कि वो संगीत का प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड जीतने की तमन्ना रखते हैं।

 

पंजाबी गीतों में सिंगिंग और म्यूजिक देने से शुरुआत की

पंजाबी गीतों में सिंगिंग और म्यूजिक देने से शुरुआत की

 

1983 में हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर के सिख परिवार में हुआ। उनका वास्तविक नाम हृदेश सिंह है। हनी का बचपन से ही म्यूजिक की तरफ रुझान था, जबकि परिवारवाले चाहते थे कि हनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं। हनी सिंह UK के ट्रिनिटी स्कूल से संगीत की शिक्षा ले चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में वो पंजाबी फिल्मों के लिए ही गाते और संगीत देते थे। बाद में उन्हें बॉलीवुड में चांस मिला और अब तक कई स्टार्स के साथ वे नजर आ चुके हैं।

 

हनी सिंह की लाइफ से जुड़ी अन्य बातें जो शायद आप नहीं जानते

 

  • ह​नी सिंह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के पंजाबी बाग के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हुई थी

 

  • स्कूल के दिनों में उन्हें अभिनेता अमोल पालेकर की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता था।

 

  • म्यूजिक की शुरुआती शिक्षा हनी ने डीजे विशाल से ली।

 

  • हनी सिंह कॉमर्स स्टूडेंट थे और उन्होंने साल 2000 में अपनी पढ़ाई पूरी की।

 

  • दिल्ली में हुए एक कॉन्टेस्ट ‘वार ऑफ DJ’ में सैकंड पोजिशन हासिल करने के बाद से उनका सिंगिग करियर शुरु हुआ

 

  • करियर की शुरुआत में वो सिर्फ पंजाबी गाने ही गाना चाहते थे।

 

  • हनी सिंह को फास्ट बाइक राइडिंग का शौक भी है।

 

  • दिसंबर 2012 में दिल्ली के निर्भया रेप केस के बाद रैपर हनी सिंह के एक गाने के बोल को लेकर विवाद हुआ था। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी, इसके चलते न्यू ईयर पर दिल्ली में आयोजित होने वाला कन्सर्ट भी कैंसिल कर दिया गया था।

 

इन बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाए और म्यूजिक दिया

 

 

इन बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाए और म्यूजिक दिया

  • कॉकटेल (2012)-मैं शराबी
  • सन ऑफ सरदार( 2012)-रानी तू मैं राजा
  • खिलाड़ी 786(2012)-लोनली-लोनली
  • रेस-2(2012)-पार्टी ऑन माय माइंड
  • बजाते रहो(2013)-कुड़ी तू बटर
  • चेन्नई एक्सप्रेस(2013)- लुंगी डांस
  • बॉस (2013)-पार्टी ऑल नाइट
  • यारियां(2013)-ABCD, सनी-सनी
  • डेढ़ इश्किया(2014)- हॉर्न ओके प्लीज
  • रागिनी एमएमएस-2(2014)- चार बोटल वोदका
  • भूतनाथ रिटर्न्स(2014)-पार्टी विद भूतनाथ
  • फगली(2014)- ये फगली फगली क्या है
  • किक(2014)- जो मुझे यार ना मिले

 

4 फिल्मों में किया अभिनय

मिर्जा (2012, पंजाबी), तू मेरा 22 मैं तेरा 22 (2013, पंजाबी), बॉस (2013, हिंदी), द एक्सपोज (2014, हिंदी)

 

Yo Yo Honey Singh | Singer Honey Singh | Honey Singh Life | #HoneySingh | shalini talwar alleges domestic violence | Shalini Talwar | Honey Singh Wife Shalini Talwar files case | Honey Singh accused of Domestic Violence | Honey Singh domestic violence case |

 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *