Entertainment

Lawrence Bishnoi hit list: बाबा सि‍द्दीकी के बाद मुन्‍नवर टार्गेट, एमसीबी का खुलासा

Lawrence Bishnoi hit list: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब Munawar Faruqui भी अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। Mumbai Crime Branch (MCB) के अनुसार, मुनव्वर का नाम गैंगस्टर की hit list में शामिल हो चुका है। बता दें कि बिगबॉस विनर रह चुके मुनव्वर भी सलमान खान के करीबी माने जाते हैं और अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित हैं, क्राइम ब्रांच ने कहा है कि मुनव्‍वर अब लॉरेंस गैंग का अगला टारगेट हो सकते हैं।

धर्म पर विवादित बयान और सलमान से करीबी बनी वजह

Media Reports के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी का नाम लॉरेंस गैंग की लिस्ट में इसलिए है क्योंकि वह धर्म को लेकर दिए गए अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं। इसके अलावा, मुनव्वर की सलमान खान से करीबी भी उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है।

मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को दी सुरक्षा

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने के बाद अब Mumbai Police ने मुनव्वर फारुकी को भी सुरक्षा मुहैया कराने की तैयारी कर ली है। इससे पहले सितंबर में भी मुनव्वर पर हमले की कोशिश नाकाम की गई थी, जब वह दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान थे।

दिल्ली में मुनव्वर की रेकी

सितंबर में Delhi में एक कार्यक्रम के दौरान मुनव्वर फारुकी के होटल की रेकी की गई थी। लॉरेंस गैंग के शूटर्स उसी फ्लाइट में थे, जिसमें मुनव्वर दिल्ली आए थे। उन्हें 15 सितंबर को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत मुंबई लौट आए थे।

सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई

Lawrence Gang ने पहले भी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के घर

और Panvel Farmhouse पर अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाए।

ये भी पढ़ें –

Baba Siddique की हत्या के बाद क्‍या सलमान की सुरक्षा बढ़ेगी!

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button