Religious

Amarnath Yatra 2024: दर्शन के लिए जा रहे हैं तो जान लें नियम-शर्तें

Amarnath Yatra 2024: श्रीअमरनाथ श्राइऩ बोर्ड (SASB) ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में प्रतिष्ठित अमरनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस यात्रा के लिए पंजीकरण नामित बैंक शाखाओं में 15 अप्रेल से शुरू हो गया है। पंजीकरण शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर डिविजनों में निर्दिष्ट केन्द्रों से रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफआइडी) कार्ड प्राप्त करना होगा।

यात्रा मार्ग व दिशानिर्देश (Amarnath Yatra 2024)

तीर्थयात्रियों को दो मार्ग विकल्प दिए जाते हैं। तीर्थयात्रियों के पास अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग या गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर के तीव्र बालटाल मार्ग के बीच चयन करने का विकल्प है।

ध्यान रखने योग्य बातें

राज्य के किसी प्रमाणित अस्पताल या डॉक्टर से मेडिकल प्रमाणपत्र प्राप्त करें। यह पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करें। साइज 1 एमबी से ज्यादा न हो।
फोटो जेपीईजी या जेपीजी प्रारूप में हो व इसका आकार 1 एमबी से अधिक नहीं हो।
6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
यात्रा करते समय मूल फोटो आइडी और मेडिकल प्रमाणपत्र साथ रखें।
यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी https://jksasb.nic.in/ से ले सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Char Dham Yatra 2024: इस दिन खुलेंगे चार धाम के कपाट

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button