International

देखें VIDEO: एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में 8 की मौत- अमेरिका में म्यूजिक शो देखने पहुंची 50 हजार लोगों की भीड़ में भगदड़, एक दूसरे को कुचला

एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में 8 की मौत

अमेरिका के टेक्सास में एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में करीब 300 लोग घायल हुए हैं। ह्यूस्टन फायर चीफ सैमुअल पीआ के मुताबिक घटना रात करीब नौ बजे हुई। जब रैपर ट्रैविस स्कॉट परफॉर्म कर रहे थे। उन्होंने 2019 में इस फेस्टिवल की शुरुआत की थी। 

घटना रात करीब 9 बजे की है, उस समय म्यूजिक फेस्टिवल में रैपर ट्रैविस स्कॉट परफॉर्म कर रहे थे
घटना रात करीब 9 बजे की है, म्यूजिक फेस्टिवल में रैपर ट्रैविस स्कॉट परफॉर्म कर रहे थे।

शो देखने के लिए करीब 50 हजार लोग जमा हुए थे। शो के दौरान काफी भीड़ स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। इससे कुछ लोग डर गए और धक्का-मुक्की करने लगे। कुछ लोग भागने लगे तो कुछ लोग वहीं बेहोश हो गए। इस वजह से संगीत समारोह में अफरातफरी का माहौल रहा।


11 लोगों को दिल का दौरा

शो के बीच में ही कुछ लोग स्टेज की तरफ बढ़ने लगे थे, जिसके कारण
शो के बीच में ही कुछ लोग स्टेज की तरफ बढ़ने लगे थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई।


पेना ने कहा कि घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। उसकी मौत के कारणों का मेडिकल जांच के बाद पता चलेगा। 300 लोग घायल हो गए, जिनमें से 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 11 लोगों को हार्ट अटैक आया था। ह्यूस्टन पुलिस ने कहा कि वे घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वीडियो फुटेज देख रहे हैं।

Fans just broke through the fence to get into #AstroWorldpic.twitter.com/mpi70ZzTOs

— XXL Magazine (@XXL) November 5, 2021

एंट्री के वक्त भी यही नजारा दिखा

एंट्री के वक्त भी यही नजारा दिखा


इस फेस्टिवल में एंट्री के वक्त भी लोग ऐसे ही भाग रहे थे। लोगों ने एंट्री लेने के लिए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद सभी एक-दूसरे को धक्का देकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर उत्सव में प्रवेश करने लगे। इस दौरान कई लोग जमीन पर गिर पड़े और अन्य उनके ऊपर से गुजरते रहे।

Stampede At Astroworld In Texas US | Astroworld Music Festival | Texas US | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button