International

Viral Video 2022: अजगर के गले में पट्टा डाल वॉक पर निकली महिला‚ फिर…

Viral Video 2022 :  आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसी हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं‚ क्योंकि इन्हें कोई देखे बिना नहीं रहता। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसे आप भी देख कर एक बार तो चौंक ही जाएंगे। दरअसल एक बुजुर्ग महिला  14-15 फीट लंबे अजगर के गले पर किसी कुत्ते की तरह पट्टा डालकर टहलने निकली। वीडियो किसी चीड़ियाघर का दिख रहा है।  अब इस वीडियो में बुजुर्ग महिला शॉप में गई या ये सब वीडियो शूट करने के लिए किया गया। ये तो आप वीडियो देखकर ही जान पाएंगे। लेकिन ये वीडियो आपको हैरान जरूर कर देगा।

 

दादी ने अजगर से कहा, कीप मूविंग (Viral Video 2022)

वीडियो एक विदेशी जू का नजर आ रहा है। यहां एक बुजुर्ग महिला सफेद अजगर यानी  वाइट पाइथन के गले में पट्टा डालकर उसे आगे बढ़ने के लिए कहती दिख रही है‚ लेकिन अजगर अपनी जगह से टस से मस नहीं हो रहा है और अपने नेचर के अनुसार एक ही जगह सुस्ता रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शायद बुजर्ग महिला ने अजगर को अपने हाउस का पालतू कुत्ता यानी पपी समझ लिया। इसलिए महिला उसे आगे बढ़ने के लिए कहती दिख रही है।

 

जू स्टाफ के व्यक्‍ति ने महिला को कहा ये आपका पपी नहीं है….

वीडियो में जू स्टाफ का एक कर्मचारी ये देख कर हैरान हो जाता है और महिला से कहता है कि  वहां आ जाता है। बुजुर्ग महिला की यह हरकत देख कर्मचारी सन्न रह गया। पहले तो कर्मचारी को कुछ समझ नहीं आता है। फिर वो महिला को समझाता है कि  मुझे नहीं पता कि ये आपको ये कहां से मिला‚ लेकिन ये आपका पपी नहीं है…. कर्मचारी उसको नहीं बताता है कि ये पपी नहीं बल्कि एक खतरनाक अजगर है। क्योंकि वो बुजुर्ग का ब्लडप्रेशर नहीं बढ़ाना चाहता था। ये कहकर  कर्मचारी महिला के हाथ से पट्टा लेकर नीचे रख देता है और महिला को लेकर बाहर चला जाता है।

https://www.instagram.com/p/Cl8ucg1j7zx/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वीडियो के साथ फनी कैप्शन

इस जू के ही कर्मचारी ने ये वीडियो शेयर किया और फनी कैप्शन लिखा‚ उसने लिखा कि ग्रेनी अब तक के सबसे अीजब दिखने वाले पपी के साथ वॉक कर रही हैं।   मैं उनका दिन खराब नहीं करना चाहता ‚ लेकिन उन्हें यही बताना था कि ये उनका पपी नहीं है। ग्रेनी को शायद ही यकीन हो कि ये एक जंगली अजगर है।

 

ये भी पढे़ं 

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button