National

सड़क दुर्घटना में घायल आयुष मंत्री: कर्नाटक के अंकोला में मंदिर से लौटते समय श्रीपद नाइक की कार पलटी, पत्नी और पीए की मौत

घायल आयुष मंत्री

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक (68) की कार सोमवार को कर्नाटक के अंकोला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबरों के मुताबिक, हादसे में श्रीपाद नाइक की पत्नी विजया नाइक और पीए की मौत हो गई है। हादसे में नाइक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और वहां केंद्रीय मंत्री के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने को कहा है।

श्रीपद नाइक

नाइक के साथ तीन लोग भी घायल

मूल रूप से गोवा के रहने वाले नाइक अपनी पत्नी विजया के साथ गोकर्ण जा रहे थे। येल्लापुर से गोकर्ण के बीच उनके ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। हादसे में नाइक की पत्नी विजया और उनके पीए की मौत हो गई। वहीं मंत्री श्रीपद नाइक और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मंत्री मंदिरों का दर्शन करके लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार सुबह उत्तर कर्नाटक के येल्लापुर गए थे। वहां उन्होंने गणपति मंदिर, कावडिकारे मंदिर, पांडवसी ग्राम देवी मंदिर और ईश्वर मंदिर का दौरा किया। इन मंदिरों में, नाइक और उनकी पत्नी ने गणवाहन अनुष्ठान करके विशेष पूजा की। लौटते समय यह हादसा हुआ।

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button