National

चीखती रही बेटी, महिला को लील गया समुद्र, देखें VIDEO

Bandstand Viral Video: पिछले कुछ समय से भारी बारिश और तूफान के बीच समुद्री लहरों का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है, जो जानलेवा भी साबित हुआ। भारी बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को देखते हुए समुद्र और नदी किनारे न जाने की चेतावनी के बाद भी कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना खतरों से खेलते नजर आए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं. इस चौंकाने वाले वीडियो (Bandstand Viral Video) में एक जोड़े को समुद्र की लहरों में तैरते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान बेटी ‘मम्मी-मम्मी’ चिल्लाती रही और मां बेटी के सामने ही काल के गाल में समा गई।

बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि कभी आग, हवा और पानी खेलना नहीं चाहिए या इन्‍हे खेल नहीं समझना चाहिए। यह कब अपने विकराल रूप में आ जाएं कोई नहीं जानता। ऐसा ही मंजर हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा ह।, जिसमें एक वीडियो बनाने की गलती और थोड़ी सी लापरवाही के कारण परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्‍दील हो गईं। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो (Bandstand Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कैसे सेल्फी और फोटो लेने के चक्कर में समुद्र की तेज लहरों के बीच कपल बह गया और इसमें महिला की मौत हो गई।

कपल समुद्र की लहर में बहा जिसमें समुद्र महिला को लील गया

वायरल हो रहा ये रोंगट खड़े करने वाला वीडियो मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड का बताया जा रहा है। वीडियो में एक परिवार बीच पर एन्जॉय करता नजर आ रहा है। इस दौरान कपल एक पत्थर पर का साहारा लेकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दंपत्ति की छोटी बेटी उनका वीडियो बना रही है और अपने माता-पिता को वापस आने के लिए कहती सुनाई दे रही है, लेकिन तभी महिला समुद्र की तेज लहरों में बह जाती है और बच्ची ‘मम्मी’ मम्मी’ चिल्‍लाती रहती है वहीं पिता सदमे में देखता इधर-उधर रहता है। वीडियो में लड़की कांपती आवाज में ‘मम्मी-मम्मी…’ चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। महिला की पहचान 32 वर्षीय ज्योति सोनार के रूप में हुई है।

 

बच्‍ची मां- मां चिल्‍लाती रह गई

इस पूरे मामले पर महिला के पति का ने बताया कि संतुलन बिगड़ने के कारण हम दोनों फिसल गए। मैंने अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैं उसे बचा नहीं सका। दिल दहला देने वाले इस वीडियो (Bandstand Viral Video) को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ सबक भी ले रहे हैं। महज 45 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Sawan 2023: बच्‍चे से सुनिए एक सांस में शिव तांडव स्तोत्र

पाकिस्तानी सीमा जेल से बरी, बोली- मैं हिंदू, गंगा नहाऊंगी, कोर्ट मैरिज करूंगी

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button