National

Bengaluru:महिला को बाइक पर बैठा हस्तमैथुन करने लगा, जानें मामला

Bengaluru: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई क्रूरता के खिलाफ बेंगलुरु (Bengaluru) में विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद घर लौट रही महिला को यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। महिला का आरोप है कि उसने घर जाने के लिए रैपिडो मोबाइल ऐप से बाइक बुक की थी. ड्राइवर एक हाथ से गाड़ी चला रहा था और दूसरे हाथ से हस्तमैथुन कर रहा था. महिला ने बताया कि वह सफर के दौरान काफी डरी हुई थी। घर छोड़ने के बाद व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज करने लगा। महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अथिरा नाम की यह महिला एक सामाजिक कार्यकर्ता है और उसने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने के खिलाफ बेंगलुरु (Bengaluru) में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। बताया जा रहा है कि महिला ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद टाउन हॉल से इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित अपने घर के लिए एक रैपिडो बाइक बुक की थी। महिला ने  ट्वीट में कहा कि मोबाइल एप्लिकेशन में बाइक का रजिस्‍ट्रेशन नंबर अलग था।

Bengaluru: महिला ने ट्वीट कर बताई आपबीती

 

महिला का आरोप है, ”यात्रा के दौरान हम एक सुनसान इलाके में पहुंच गए जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ड्राइवर एक हाथ से गाड़ी चलाने लगा और दूसरे हाथ से हस्तमैथुन करने लगा। डर के मारे मैं पूरी घटना के दौरान चुप रहा।” महिला ने दावा किया कि घर छोड़ने के बाद वह मुझे लगातार व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज करने लगी। यह सब रोकने के लिए मुझे उसका नंबर ब्लॉक करना पड़ा,” महिला ने यह पुरा वाकया  ट्वीट पर शेयर किया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी बाइक राइडर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला न बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने 22 जुलाई को इस पर एक्‍शन लिया। पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व डिवीजन, बेंगलुरु सिटी पुलिस, सीके बाबा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने “रियल सिको ऑन व्हील्स” को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, “बीसीपी इस तरह की अशोभनीय हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी।  ई’ सिटी पीएस में एक ऐसे व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है जो रैपिडो बाइक सवार होने का नाटक कर रहा था।

 

ये भी पढ़ें –

Jaipur Earthquake:16 मिनट में 3 भूकंप के झटके,देखें VIDEO

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button