National

Breaking News:मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत

Bridge Collapses in Mizoram: मिजोरम में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की है।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को मिजोरम (Mizoram) के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से (Railway Bridge Collapse) कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना घटी तब 35-40 कर्मचारी वहां मौजूद थे।

मिजोरम में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसा राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे हुआ।

Bridge Collapses in Mizoram

घटना के वक्त पुल पर 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे. यह पुल बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाली कुरुंग नदी पर बनाया जा रहा था। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

 

 

मिजोरम में 23 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने की खबर आई है। घटना राजधानी आइजोल से 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके की है। हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत की खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है।
एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना से जुड़ी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें दिख रहा है कि पुल के तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गार्डर नीचे गिर गया है। इस गदर पर मजदूर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई करीब 104 मीटर यानी 341 फीट है।

 

मृतकों-घायलों को कंपन्‍सेशन

PMO की तरफ से ट्वीट में लिखा गया –

PMO india tweet

मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्दी स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मृतक के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें –

CrPC संशोधन बिल:ये 3 कानून होंगे खत्‍म,जानिए क्‍या बदलेगा?

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button