National

मशहूर शख्सियतों पर दुष्कर्म का आरोप:दाऊद के खास आदमी की पत्नी ने पुलिस में दी शिकायत, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मुनाफ पटेल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी नाम

मशहूर शख्सियतों पर दुष्कर्म का आरोप

दाऊद इब्राहिम के कथित गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने अपने पति और देश के कई हाई प्रोफाइल लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने 24 सितंबर को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने उसकी शिकायत पर अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

महिला द्वारा आरोपितों में क्रिकेटर मुनाफ पटेल और हार्दिक पांड्या, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी शामिल हैं। महिला ने अपनी शिकायत में चारों के नाम के साथ किसी जगह या तारीख का जिक्र नहीं किया है, जहां उसके साथ रेप किया गया था।

पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप

पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप


रियाज की पत्नी ने जहां पांड्या और पटेल को क्रिकेटरों के रूप में पहचाना है, वहीं शुक्ला को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का पूर्व अध्यक्ष बताया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में कोठारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने एक मीडिया संगठन को बताया कि वह सराफा कारोबारी हैं।

उसने कहा कि मैं पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. मैंने सितंबर में आवेदन किया था, लेकिन अब नवंबर है। मैंने कई बार पुलिस अधिकारियों से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की. मुझे बदले में कुछ पैसे देने के लिए कहा गया, लेकिन मैं भ्रष्टाचार क्यों फैलाऊं? मैं अपनी जगह पर सही हूं। अपराधी वे लोग हैं। मुंबई पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि एक आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास “इस समय और कोई विवरण नहीं है”।

भाटी पर दर्ज हैं कई मामले

रियाज भाटी के खिलाफ कथित जबरन वसूली, जालसाजी और जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज हैं। उनका नाम मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी में भी दर्ज है. भाटी पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के इशारे पर बार और रेस्टोरेंट मालिकों से रंगदारी वसूलने का भी आरोप है.

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रियाज भाटी पर मुंबई एयरपोर्ट पर दो पासपोर्ट के साथ पकड़े जाने का आरोप लगाया था और कुछ दिनों बाद पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर रिहा कर दिया गया था।

Riyaz Bhati Wife  | Dawood Ibrahim Close Aide Riyaz Bhati Wife Alleging Rape | 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button