सरेराह दिल्ली में नाबालिग युवती की निर्मम हत्‍या, आरोपी अरेस्‍ट, चाकू से 16 वार किए जख्म मिले, पत्थर पटकने से सिर फटा Read it later

Delhi Sakshi Murder:दिल्ली में युवती की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर तीन बजे उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वो 2 साल से बरवाला की जैन कॉलोनी में अपने तीन बहन और माता-पिता के साथ रह रहा था।

साहिल ने रविवार शाम शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी से हत्या (Delhi Sakshi Murder) कर दी थी। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकुओं के 16 घाव मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर लगने से उसकी खोपड़ी फट गई। साक्षी की डिटेल पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।

 

Table of Contents

आरोपी साहिल को बुलंदशहर से दिल्ली ले जाया गया। राष्ट्रीय राजधानी में जघन्य हत्याकांड के घंटों बाद उसे यूपी से गिरफ्तार किया गया था

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने सोमवार को कहा, ‘हमने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था। आगे की जांच चल रही है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को अधिकतम सजा दी जाए।”

लैंडलॉर्ड ने कहा- मोहल्ले में साहिल का कभी किसी से कहासुनी या झगड़ा नहीं हुआ

प्रह्लादपुर की जैन कॉलोनी बरवाला में रहने वाले आरोपी साहिल के लैंडलॉर्ड रामफूल की माानेंतो साहिल पिछले दो साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। (Delhi Sakshi Murder) उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। आज सुबह घटना का वीडियो देखा तो दिल दहल गया कि साहिल ऐसा भी कर सकता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है- साहिल ने 20 से ज्यादा चाकूओं से वार किए

साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था (Delhi Sakshi Murder) तो यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार पत्थर भी सिर पर पटका था। पुलिस के मुताबिक दोनों ही रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

कई लोग सड़क से गुजरे, रोकने की कोशिश भी की लेकिन…

पुलिस ने बताया- एक राह चलते व्यक्ति ने युवती के मर्डर की जानकारी दी। (Delhi Sakshi Murder) पुलिस टीम को सड़क पर साक्षी का शव मिला। वह जेजे कॉलोनी की निवासी थी। रविवार की शाम जब वह बर्थडे पार्टी में जा रही थी तो अचानक साहिल ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। पहले उसने साक्षी पर चाकू से वार किया। इसके बाद भारी पत्‍थर सिर पर छह बार दे मारा। सड़क पर साीक्षी के गिरने के बाद साहिल लगातार उसे लातों से मारता रहा। दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं।

 

Delhi Sakshi Murder
नाबालिक मृतका की मां ने कहा है कि “साहिल को कभी नहीं देखा। हम अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हैं। Photo:ANI

सीएम केजरीवाल ने घटना पर कहा- LG साहब कुछ कीजिए

घटना की जानकारी मिलने पर सीएम केजरीवाल ने सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की सरेआम हत्या कर दी जाती है. यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का खौफ नहीं रहा। एलजी साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस को नोटिस जारी किया है। सारी हदें पार कर दी हैं। इतने सालों के अपने अनुभव में मैंने इससे ज्यादा भयावह घटना नहीं देखी।

 

ये भी पढ़ें –

Watch Video: देश का सबसे खतरनाक मार्ग- Himachal में चंबा से किलार तक बस का ये सफर आपको हिलाकर रख देगा‚ हर दिन जान जोखिम में

Marital Rape : ये कानून बना तो पति को पहुंचा देगा जेल,जान‍िए मैरिटल रैप के बारे में सबकुछ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *