Nationalराजस्थान

जयपुर में 14 साल की टीनएजर से गैंगरेप: घर में घुस युवकों ने सुनसान जगह ले जाकर बंधक बनाया, गैंगरेप कर गंभीर हालत में छोड़ फरार

जयपुर में 14 साल की टीनएजर से गैंगरेप

जयपुर एक बार फिर महिला सुरक्षा के मामले में शर्मसार हो गया। सोड़ाला में 14 साल की किशोरी को 4 युवक घर में घुस उठा ले गए। उसे सुनसान जगह पर ले जाकर चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

 
चारों युवक बेसुध स्थिति में ही छोड़ कर फरार हो गए। किशोरी के साथ चारों ने मारपीट भी की। किशोरी के पिता ने सोड़ाला थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। सोडाला एसीपी भोपाल सिंह भाटी मामले की जांच कर रहे है।

रस्सी से बांध चारों ने उसके साथ रेप किया

14 साल की किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सोड़ाला में रहते है। कॉलोनी में ही पड़ाेस में रहने वाले कुछ लोगों से उनका किसी बात पर विवाद हो गया था। 

पड़ोस के लोगों ने विवाद होने पर शांत करवा दिया था। वह कल घर पर नहीं थे। घर पर बेटी अकेली ही थी। ऐसे में युवक मौका देख कर जबरदस्ती घर में घुस गए। 

आसपास के रहने वाले लोगों ने शोर सुनकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया। उन पर भागते समय पत्थर भी फैंके‚ लेकिन वे किशोरी को उठाकर ले गए। किशोरी को चारों युवक सुनसान जगह पर ले गए। 

उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांध दिया। फिर चारों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वे किशोरी को बेसुध स्थिति में छोड़ कर फरार हो गए।

परिजन किशोरी को तलाश कर रहे थे। उन्हें सुनसान जगह पर पिलर के पास किशोरी मिल गई। डर के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसने मां को चारों युवक की करतूत के बारे में बताया। 

किशोरी के पिता ने नवीन, पवन, आकाश, अमन के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप भी कर लिया है। 

जांच में पता लगा कि आपसी रंजिश व आपसी विवाद के कारण किशोरी के साथ वारदात की गई है।

Gang-raped In Jaipur | Crime in Jaipur | 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button