National

23 वर्षीय गर्भवती महिला के दो प्राइवेट पाट्‌र्स: 2 सर्विक्स, 2 वेजाइन और 2 यूट्रस भी, डॉक्टर बोले यह ‘यूट्रस डाइडेलफिस’ नाम की रेयरेस्ट ऑफ रेयर बीमारी

23 वर्षीय गर्भवती महिला के दो प्राइवेट पाट्‌र्स

राजस्थान के नागौर जिले की 23 वर्षीय विवाहिता के 2-2 प्राइवेट पार्ट मिले हैं। महिला की मेडिकल जांच में 2 वेजाइन (योनि), 2 सर्विक्स (गर्भाशय का मुंह) और 2 यूट्रस (गर्भाशय) पाए गए हैं। 

यह सब देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई। इसकी पुष्टि के लिए दिन में दो बार महिला की जांच की गई। वहीं दूसरी तरफ विवाहिता को भी इस बात की जानकारी नहीं थी।

2 महीने की गर्भवती इस महिला को ब्लीडिंग के बाद अस्पताल लाया गया तो जांच में यह दुर्लभ मामला सामने आया। डॉक्टरों के अनुसार इसे मेडिकल साइंस में ‘यूट्रस डाइडेलफिस’ कहा जाता है। 

कुछ समय पहले अमेरिका में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। डॉक्टरों का दावा है कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। ऐसे में महिला मां बन सकती है, 

लेकिन गर्भपात होने की संभावना रहती है। लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में इलाज संभव है।

23 वर्षीय गर्भवती महिला के दो प्राइवेट पाट्‌र्स

अमेरिका में एक मामला

डॉक्टर की टीम का दावा है कि यह बीमारी करोड़ों में किसी एक में होती है। यानी यह रेयर ऑफ रेयर केस है। हाल ही में अमेरिका में 26 साल की एक महिला में भी ऐसा ही एक रोग सामने आया था। 

बच्चे को जन्म देते समय डॉक्टर को पता चला कि महिला के दो प्राइवेट पार्ट और दो यूट्रस हैं।

मेडिकल टेस्ट में खुलासा हुआ

महिला की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह 2 महीने की गर्भवती थी। दो-तीन दिन पहले उसे अधिक रक्तस्राव होने लगा और उसे इलाज के लिए थानला के सीएचसी ले जाया गया। 

डॉ. प्रकाश चौधरी ने यहां सोनोग्राफी कराई तो गर्भपात का मामला सामने आया। इसके बाद महिला का इलाज शुरू हुआ। इस दौरान डॉ. चौधरी हैरान रह गए।

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में महिला के शरीर में दो योनि, दो गर्भाशय ग्रीवा और दो गर्भाशय पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी बात यह है कि इस 23 वर्षीय महिला को भी जानकारी नहीं है। 

अगर गर्भपात नहीं होता तो शायद यह मामला सामने नहीं आता।

रेयर ऑफ रेयर केस, करोड़ों में होता है एक

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी चिकित्सा पद्धति में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। न ही उन्होंने ऐसे मामलों के बारे में सुना। 

इस बात की जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने अपने सीनियर डॉक्टर को पूरे मामले की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि यूट्रस डाइडेलफिस नाम की बीमारी होती है, जो डेढ़ करोड़ महिलाओं में एक को होती है।

उन्होंने बताया कि भारत में इस बीमारी के कुल मामलों की जानकारी नहीं है। यह संभवत: पहला मामला हो सकता है। 

उन्होंने बताया कि इस बीमारी के बाद भी महिला मां बन सकती है, लेकिन गर्भपात की संभावना भी ज्यादा होगी।

 Like and Follow us on :


Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button