कांग्रेस के मुखिया परिवार पर नटवर सिंह का हमला: पूर्व विदेश मंत्री बोले- पार्टी के मौजूदा हालात ठीक नहीं और इसके जिम्मेदार सोनिया, राहुल और प्रियंका Read it later

 

कांग्रेस के मुखिया परिवार पर नटवर सिंह का हमला

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस के मौजूदा हालात को लेकर पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में हालात बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं. इसके लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा।

नटवर सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- राहुल के पास कोई पद भी नहीं है, लेकिन वह हर मामले में फैसले लेते हैं. अब न तो कांग्रेस में कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होती है और न ही कभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुलाई जाती है।

अमरिंदर को हटाने पर सवाल, सिद्धू से कहा- कुछ भी कर सकते हैं

नटवर सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 52 साल का लंबा अनुभव रखने वाले कैप्टन अमरिंदर को हटाने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने कैप्टन की जगह उस नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदारी दी, जो कभी भी कोई भी फैसला ले सकते हैं. 

एक बार सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और फिर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मिलने पर पूछा कि क्या मैं उन्हें वापस ले सकता हूं।

सोनिया-राहुल-प्रियंका के अलावा कांग्रेस में अब कोई बड़ा चेहरा नहीं

पूर्व विदेश मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में इन तीनों के अलावा कोई नेता नहीं है. क्या कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है? 

कोई आवाज उठाई हो तो बताओ। कार्यसमिति की बैठक में भी कोई नहीं बोलता। कपिल सिब्बल और गुलाम नबी बोले, लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। देश को एक मजबूत कांग्रेस की जरूरत है।

पार्टी में संकटों से घिरी और हाइकमान छुट्टी मनाते रहे

पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल को लेकर नटवर सिंह ने कहा कि पार्टी में इतना बड़ा संकट आ गया है और निर्णय लेने वाले दूर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि साहबजादा (राहुल गांधी) केरल में हैं, जबकि साहबजादी (प्रियंका गांधी) उत्तर प्रदेश में हैं। इन दोनों का चंडीगढ़ में होना जरूरी है। 

वहीं इससे पहले पंजाब में जब बवाल हुआ तो पूरा हाइकमान शिमला में हॉलीडे मनाता रहा। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंदिरा गांधी या राजीव गांधी होते तो वे इस समय पार्टी के संकट को सुलझा रहे होते।

कपिल सिब्बल ने भी  जताई थी नाराजगी

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट पर नाराजगी जताई थी। सिब्बल, जिन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाया है, ने कहा, “कांग्रेस के पास निर्वाचित अध्यक्ष नहीं है, लेकिन निर्णय किसी न किसी द्वारा लिया जा रहा है। 

यह गलत है या सही … यह चर्चा बैठक में होनी चाहिए। कार्य समिति यह सोचने की जरूरत है कि लोग पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं।

Former Foreign Minister Question Punjab Congress | Natwar Singh | Sonia Gandhi | Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *