Politics

कुणाल कामरा के शिंदे पर व्‍यंगात्‍मक वीडियो से मचा बवाल: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्‍टूडियो में की तोड़फोड़

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन Kunal Kamra एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर आधारित एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया। इस वीडियो के बाद शिंदे समर्थक शिवसेना कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।​

शिवसेना कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया और स्टूडियो में तोड़फोड़

वीडियो के प्रसारित होने के बाद, रविवार देर रात बड़ी संख्या में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता मुंबई स्थित ‘द यूनिकॉन्टिनेंटल‘ ऑफिस पहुंचे, जहां माना जा रहा है कि उक्त वीडियो शूट किया गया था। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जिसमें कुर्सियां, मेज और लाइट्स को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद, उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आता ही बघ तुला शिवसेनची कमाल दाखवतो.
पुढचा नंबर @kunalkamra88 चा.
वाचव त्याला. https://t.co/A7j1rObNEZ pic.twitter.com/5CYqiVA3aF

— Kunal Sarmalkar (@KunalSarmalkar) March 23, 2025

​

विवादित गाने के बोल

कुणाल कामरा के विवादित गाने के बोल इस प्रकार हैं:​

“ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय!
एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए।
मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए।
मंत्री नहीं है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसमें ही वो छेद कर जाए।
मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए।
तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे।
ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय!”

Maharashtra ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/FYaL8tnT1R

— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 23, 2025

​

शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रियाएं

शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कामरा की टिप्पणी से बेहद नाराज हैं और उन्हें “शिवसेना स्टाइल” में ट्रीटमेंट मिलेगा। उन्होंने मुंबई पुलिस से कामरा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने चेतावनी दी कि यदि कुणाल कामरा ने माफी नहीं मांगी, तो उन्हें पूरे देश में विरोध का सामना करना पड़ेगा।​

संजय राउत की प्रतिक्रिया

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल कामरा एक प्रसिद्ध लेखक और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उनके व्यंग्यात्मक गाने से शिंदे गुट को मिर्ची लग गई, जिसके बाद उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई। राउत ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को कमजोर गृह मंत्री करार दिया।​

कुणाल कामरा की प्रोफाइल

कुणाल कामरा एक प्रसिद्ध भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो अपने तीखे राजनीतिक व्यंग्य और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो हैं, जिनमें उन्होंने पत्रकारों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों के साथ साक्षात्कार भी किए हैं।

ये भी पढ़ें  :

Maharashtra CM Suspense: कौन बनेगा मुख्यमंत्री? जानें महाराष्‍ट्र की नई सरकार में देरी की इनसाइड स्‍टोरी

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button