राजनाथ सिंह को नितिन गडकरी के पोते का साष्टांग प्रणाम, यूजर्स बोले ये होते हैं संस्कार.. Read it later

ninad sashtang pranam

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आए दिन अपनी एक्टिवनेस और हाईवेज कंस्ट्रक्शंस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन फिलहाल उनसे ज्यादा चर्चा उनके पोते निनाद (ninad sashtang pranam) की हो रही है और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल रविवार को नितिन गडकरी के पोते निनाद का उपनयन संस्कार हुआ था और इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी पहुंचे थे। 

उपनयन संस्कार के बाद निनाद ने राजनाथ सिंह को साष्टांग प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। सिर पर चोटी, पारंपरिक परिधान और साष्टांग प्रणाम करते हुए निनाद की जमकर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने निनाद के संस्कारों की तारीफ की।

यूजर्स ने कहा अन्य नेताओं की संतानें निनाद से सीखें संस्कार

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया कि अन्य नेताओं के बच्चों को भी नितिन गडकरी के पोते से सीख लेनी चाहिए…। कुछ यूजर्स ने कॉमेंट किया, इसे कहते हैं असली संस्कार…। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा कि धन और वैभव के नशे में चूर होकर नेताओं के बिगड़ैल बच्चों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पौत्र निनाद से संस्कार की सीख लेनी चाहिए…। 

दरअसल इन फोटो को नितिन गडकरी के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। रविवार को नितिन गडकरी की वाइफ का जन्मदिन भी था और इसी मौके पर उन्होंने पोते के जनेऊ का भी आयोजन किया था।  

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी ने नागपुर में केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से उनके निवास पर भेंट की। pic.twitter.com/bC6RBXnuTU

— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) May 22, 2022

दादा नितिन गडकरी के शानदार काम की तारीफों के बाद अब पोते की तारीफें

नितिन गडकरी के घर पर हुए इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। इसी दौरान डिफेंस मिनिस्टर ने नागपुर में सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। नितिन गडकरी के घर पर बड़ी संख्या में नागपुर और आसपास के नेताओं ने भी शिरकत की थी। 

वर्धा रोड पर स्थित नितिन गडकरी के आवास पर बहुत बड़ा आयोजन तो नहीं किया गया था, लेकिन डिफेंस मिनिस्टर का पहुंचना चर्चा का विषय बन गया था। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उनके नए-नए आइडियाज और सड़क निर्माण के क्षेत्र में शानदार काम के लिए हमेशा सराहना की जाती रही है। अब संस्कार को लेकर उनके पोते की तारीफें हो रही है।

Rajnath Singh | Nitin Gadkari | India News In Hindi | ninad sashtang pranam | Nagpur News | Ninad |  ninad upnayan sanskar

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *