Religious

Chandra Grahan 2023 : चंद्रग्रहण पर सूतक नहीं, लेकिन इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

Chandra Grahan 2023 : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण होने वाला है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा और 5 मई 2023 की रात 8.30 बजे से 6 मई की रात 1 बजे तक दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक तो मान्‍य नहीं है पर इसका प्रभाव राशि‍यों पर पड़ेगा। कन्या से मीन राशि तक इन राशियों पर क्या होगा चंद्र ग्रहण का असर, क्या खुलेंगे इनके भाग्य के ताले, पढ़ें यहां

कन्या राशि :- स्वास्थ्य समस्या। खासतौर पर पेट और टांगों की समस्या तनाव देगी। वाणी की तीव्रता में वृद्धि। दांतों की समस्या। घरेलू तनाव या विवाद की स्थिति। पेट और पैर की समस्या। खर्चों में अचानक वृद्धि। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता करें। प्रतियोगिता में जीत की स्थिति। आपको अपने कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे

तुला राशि:- मानसिक अस्थिरता में वृद्धि। कार्य में बाधा आने की संभावना है। मन अशांत रहेगा। कमर और कंधे का दर्द तनाव दे सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन तनाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में रुकावट की स्थिति रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की स्थिति। शुगर या अंदरूनी बीमारियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि:- घर और वाहन सुख में वृद्धि। माता के सानिध्य में वृद्धि। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव होगी। जीवनसाथी से रिलेश बेहतर होने के साथ ही प्रॉफ‍िट की सिचुएशन बनेगी। लव रिलेशन भी सुधरेंगे। वाणी के वेग में बढ़ोतरी पर ध्यान दें।

धनु राशि :- पराक्रम में वृद्धि। भाइयों और मित्रों के सहयोग और सानिध्य में वृद्धि। आपको अपने कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक क्रोध बढ़ने से दांपत्य जीवन तनाव से भरा रहेगा। आंतरिक रोग के कारण तनाव संभव है। मनोबल कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष रूप से सर्जरी या चोट लगने की संभावना हो सकती है। अतः सावधान रहें, माता का स्वास्थ्य तनाव देगा।

मकर राशि:- धन और धन संबंधी कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। घर और वाहन सुख को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सीने में दर्द तनावपूर्ण हो सकता है। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रतियोगिता में विजय की स्थिति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में रुकावट की सिचुएशन बन सकती है। बौद्धिक क्षमता के बल पर नया कार्य संभव है।

कुम्भ राशि:- मनोबल व स्वास्थ्य का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर और वाहन सुख में सकारात्मक बदलाव आएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मकता बनी रहेगी। भाग्य में थोड़ी रुकावट की स्थिति आ सकती है। सास या सास का स्वास्थ्य तनाव देगा।

मीन राशि:- धन संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में नए कार्य के कारण पेट और टांगों में परेशानी संभव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर और वाहन सुख को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। चोट या सर्जरी की संभावना रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। संतान की चिंता रहेगी।

 

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  HIT – The First Case: राजकुमार राव की जबरदस्त एक्टिंग के साथ इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के कई सीन सिर घुमा देंगे

ये भी पढ़ें – President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार- जीतने के बाद बनेंगी देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें – Eknath Shinde: महाराष्ट्र सरकार हिलाने वाले उद्धव ठाकरे के खासमखास एकनाथ शिंदे कौन हैं और क्यों नाराज हैं?

ये भी पढ़ें –  Maharashtra Political Crisis: क्या महाराष्ट्र में उद्धव सरकार जाएगी? शिंदे भाजपा से गठबंधन पर अड़े‚ शिंदे के साथ सभी MLA  को एयरलिफ्ट कर गुवहाटी ले जाने की तैयारी

ये भी पढ़ें –  यदि भारत में हर एक माह में स्टार्टअप कंपनी यूनिकॉर्न बन रही तो नौकरियां क्यों जा रहीं?

 

Like and Follow us on :

 

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin | Bloglovin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button