Vastu Tips:कर्ज का बोझ बढ़ रहा है? अपनाइए ये वास्तु टिप्स, एक माह में हो जाएंगे मालामाल! Read it later

Vastu Tips : Easy Vastu Tips For Money: जीवन में की गई एक छोटी सी गलती बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। खासतौर पर वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां (Vastu tips for debt) तो इंसान को भारी कर्ज में डाल सकती हैं। अच्छा और बुरा समय जीवन का हिस्सा है, लेकिन कुछ संकट ऐसे होते हैं  जिसकी हानि की भरपाई लंबे समय तक मुश्किल होती है।

कर्ज न चुक पाना या कर्ज के संकट से जूझते रहना एक ऐसा ही नुकसान से जुड़ा मुद्दा है। जो रोजमर्रा कि जिंदगी में तनाव तो देता ही है। साथ ही कर्जदार अपने वर्तमान में चल रहे कार्य को भी तनाव के कारण सही तरह से नहीं कर पाता है।  यही सही समय पर इसका उपाय न किया जाए तो कर्ज से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और ऐसे में ये इंसान का पूरा जीवन कर्ज चुकाने में ही बीत जाता है।

लेकिन ऐसी स्थिति के लिए कभी-कभी हम स्वयं भी जिम्मेदार होते हैं। वास्तु शास्त्र के नजरिये से देखें तो घर वास्तु से जुड़ी कुछ छोटी- छोटी गलतियां व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा डालती हैं। वास्तुशास्त्र में माना गया है कि घर बनाने या घर में हमारी ओर से ऐसी चूक हो सकती है जो हमारे ग्रहों पर प्रभाव डालती है।  ऐसे में ऐसी गलतियों से हमेशा बचने की सलाह दी जाती है।

वहीं ये भी सत्य है कि घर के वास्तु को यदि सुधार लिया जाए तो इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि आपकी किस्मत बदलते देर नहीं लगती और दिनोंदिन आर्थिक स्थिति मजबूत (Easy Vastu Tips For Attract Money) होती चली जाती है। हालांकि इसमें घर का वास्तु दोष ठीक करने के साथ आपके प्रयास और ईश्वर में सच्ची आस्था प्राथमिक तौर पर मायने रखती है।

आपके प्रयास‚ जीवन में अच्छे कर्म और ईश्वर में आस्था के बाद भी यदि वास्तु दोष से दिक्कतें आ रही हैं तो नीचे दिए उपाय से जरूर अपने घर का वास्तुदोष दूर करें। 

 

Easy Vastu Tips For Attract Money
फोटोः सोशल मीडिया।

 

Table of Contents

घर में जहां धन रखते हैं उस अलमारी को ऐसे करें व्यवस्थित

जिस इंसान पर अधिक कर्ज होता है उसे कर्जमुक्त होने तक दक्षिण-पश्चिम दिशा के कमरे में सोने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको सभी पैसे, गहने और कीमती सामान उत्तर दिशा के कमरे की दक्षिण दिवार पर बनी अलमारी में रखने चाहिए।

यानी जब आप अलमारी खोलें तो वो अलमारी उत्तर की ओर खुले  ऐसी जगह धन रखने से हमेशा आय में वृद्धि होती है और जातक कभी कर्ज को बोझ नहीं चढ़ता।  ऐसे जातक जिनका घर एक ही रूम का है तो  पैसे रखने की इस तरह व्यवस्था  रूम में दिशा को ध्यान में रख कर करें।

ये भी ध्यान रखें कि आपके शयन कक्ष यानी बेडरूम के उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा में कोई दरवाजे या खिड़की न हो। यदि उस दिशा में कोई खिड़की या दरवाजा हो तो उसे बंद रखें।

 

घर में इस उपाय से भी  मिलेगी कर्ज से मुक्‍ति

धन का आगमन हमेशा घर की उत्तर दिशा से होता है। ऐसे में कर्जमुक्ति के लिए अपने घर के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र को ऊंचा रखें या उस क्षेत्र में लोहे के कोण/ईंट का निर्माण करें। या इस कोण में कोई पिल्लर बना लें जो आपके घर की तीनों दिशाओं से ऊंचा हो।  इससे आपको व आपके घर को कर्ज से मुक्‍ति में काफी हद तक मुक्‍ति मिलेगी।

घर की उत्तर या पूर्व दिशा में कभी भी कोई भारी वस्तु न रखें।  इससे कर्ज या किसी तरह का नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है। यदि घर में उत्तर दिशा में ऊंची दीवार है तो उसकी ऊंचाई कम करें और दक्षिण क्षेत्र में दीवारों को उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व क्षेत्र की ओर झुकाव के साथ थोड़ा ऊंचा तैयार कराएं।

 

धन की परेशानी को दूर करने के लिए आप ये अन्य वास्तु टिप भी अपना सकते हैं  

  • बेडरूम की खिड़कियों में क्रिस्टल लगाएं। घर में आने वाली रोशनी सकारात्मक ऊर्जा लाती है जो आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाती है। इससे आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • घर में दर्पण को इस प्रकार लगाएं कि आपके संदूक और धन रखने की जगह का प्रतिबिंब उसमें नजर आए। इसे अनावश्यक खर्चे सीमित करने में मददगार माना जाता है। इससे संचित धन में वृद्धि भी होती है।
  • अपने घर की छत पर या चारदीवारी के भीतर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें ताकि पक्षियों को भोजन और पानी आपके माध्यम से मिल सके। वास्तु विज्ञान के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं, जिससे जातकाें की धन संबंधी बाधाएं और समस्याएं दूर होती हैं।

 

 

Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी और सलाह सिर्फ सामान्य सूचना के मकसद से प्रकाशित की गई हैं। किसी भी वास्तु परामर्श के लिए व सवाल या परेशानी होने पर पाठकों को किसी अच्छे वास्तु विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेने की भरपूर सलाह दी जाती है।

 

Easy Vastu Tips For Money | Easy Vastu Tips For Attract Money | Vastu Tips | Best Vastu Tips | Vastu tips for debt | 

 

ये भी पढ़ें –

सावन में शिवाराधना से जुड़ी जरूरी बात: पूर्ण फल के लिए महादेव पर जलाभिषेक के बाद बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं, सुबह पुजन न कर सकें तो सुर्यास्त बाद ऐसे करें पूजा

 24 जुलाई तक इन राशि के जातकों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

पंचांग अपडेट : 29 दिन का सावन,2 दिन पूर्णिमा, 11 अगस्त को रक्षाबंधन और 12 को स्नान-दान का पर्व, जानिए श्रावण मास क्यों है खास

ग्रह-नक्षत्र का शुभ-अशुभ प्रभाव: इस माह शनि के राशि परिवर्तन और अंगारक योग से राशियों पर होगा असर, जानिए कौन जातक संभलें और किसका होगा बेहतर समय

सूर्य बदल रहे राशि :15 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे सूर्य देवता, इन राशियों के लिए रहेगा शानदार समय

Hindu-Marriage 2022: आखिर असुर, राक्षस, पैशाच, ब्रह्म, देव और गंधर्व विवाह क्या होते हैं? किस तरह से विवाह करने का जीवन पर क्या असर होता हैॽ

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *