Religious

Sawan adhik Maas: 2 से 16 अगस्त तक अधिक मास का कृष्ण पक्ष

Sawan adhik Maas: ज्योतिष शास्त्र की मान्‍यता के अनुसार प्रत्येक हिंदू माह की शुरुआत कृष्ण पक्ष से होती है, लेकिन अधिक मास की शुरुआत शुक्ल पक्ष से होती है। ऐसा इस वजह से क्योंकि अधिक मास किसी भी अन्य मास के मध्य से शुरू होता है। (Sawan adhik Maas) वर्तमान समय में अधिक सावन मास चल रहा है। सावन माह का कृष्ण पक्ष 2 अगस्त, बुधवार से शुरू हो गया है। यहां पंचांग से जानिए आज कौन सा शुभ योग बन रहा है और कौन सा ग्रह किस राशि में रहने वाला है वहीं राहु काल और अभिजीत मुहूर्त का समय क्‍या होगा…

 

2 अगस्त का पंचांग (आज का पंचांग 2 अगस्त 2023)

2 अगस्त 2023, बुधवार को श्रावण अधिकमास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। (Sawan adhik Maas) बुधवार को श्रवण नक्षत्र दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र, फिर छत्र और फिर धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के दो शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:33 से 2:10 बजे तक रहेगा.

 

ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति… (Aaj Ka Panchang)

बुधवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। (Sawan adhik Maas) बुधवार के दिन उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचें। अगर निकलना हो तो तिल या धनिया खाकर घर से निकलें।

 

2 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य विशेष बातें (Aaj Ka Panchang)

विक्रम संवत – 2080 (Sawan adhik Maas)
मास पूर्णिमांत – श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु वर्षा
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय- प्रातः 6:01 बजे
सूर्यास्त – शाम 7:04 बजे
चंद्रोदय – 02 अगस्त रात्रि 8:00 बजे
चन्द्रास्त – 03 अगस्त प्रातः 7:24 बजे
अभिजीत मुहूर्त – नहीं
अमृत काल – 12:51 AM – 02:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त – 04:25 पूर्वाह्न – 05:13 पूर्वाह्न

2 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान न करें कोई भी शुभ कार्य)
यम गंड – सुबह 7:39 बजे – सुबह 9:17 बजे
कुलिक – सुबह 10:55 बजे – दोपहर 12:33 बजे
दुर्मुहूर्त – 12:07 PM – 12:59 PM
वर्ज्यम – 04:28 अपराह्न – 05:51 अपराह्न

 

ये भी पढ़ें –

Daan:जीवन में कभी न करें इनका दान, होगा भारी नुकसान

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button