Arun Lal Marriage: 66 की उम्र में पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल इसलिए कर रहे 28 साल छोटी बुलबुल से दूसरी शादी Read it later

Arun Lal Marriage
© Twitter

 

Arun Lal Marriage :  पूर्व भारतीय ओपनर बेट्समैन और कमेंट्रेटर अरुण लाल (Arun Lal) 66 साल की उम्र में दूसरी बार विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी फीयांसी का नाम बुलबुल साहा (Bulbul Saha) हैं, 38 वर्षीय बुलबुल साहा अरुण से 28 साल छोटी हैं। अरुण और बुलबुल की शाद की असली वजह भी सामने आ गई है। दोनों की शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी है। सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा रहा है।

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अरुण और बुलबुल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अरुण और बुलबुल लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हें और यह शादी अरुण की पहली वाइफ रीना की मर्जी से हो रही है। खबरों की मानें तो एक महीने पहले अरुण और बुलबुल की सगाई हुई है। इससे पहले अरुण ने पहली वाइफा रीना से आपसी सहमति से तलाक लिया था।

Arun Lal Marriage
अरुण लाल अपनी पहली पत्नी रीमा (बांए) और हाेने वाली पत्नी बुलबुल के साथ। © Twitter

दोनों ने

 

 

उनकी दूसरी शादी की वजह भी सामने आई

खबर है कि उनकी पत्नी रीमा काफी समय से बीमार हैं, और दोनों ने आपसी सहमतिसे तलाक लिया। सूत्रों की मानें तो रीना की इच्छा से ही अरुण दूसरी शादी कर रहे हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की है। जबकि वे काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।

अरुण लाल फिलहाल बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच हैं। अरुण की कोचिंग में बंगाल की टीम 13 साल बाद 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंच पाई थी। अरुण लाल की गाइडेंस में टीम ने मौजूदा सेशन में लगातार तीन जीत से 18 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है।

Arun Lal Marriage
© Twitter

 

शादी में बंगाल क्रिकेट फेडरेशन के सदस्य और कुछ गिने चुने परिवार के सदस्यों को निमंत्रण

रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी में बंगाल क्रिकेट फेडरेशन के सदस्य और कुछ गिने चुने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ही इन्वाइट किया गया है। कपल का रिसेप्शन भी पीयरलेस इन होटल में ही होगा।

#TeamBengal coach #ArunLal talks about the #RanjiTrophy semi final victory and how well has #Bengal played of late.#CAB#SupportTeamBengal pic.twitter.com/dAwjgI3PF6

— CABCricket (@CabCricket) March 5, 2020

अरुण लाल के क्रिकेट के सफर की बात करें तो उन्होंने 16 टेस्ट में 6 हाफ सेंचुरी की मदद से 729 रन बनाए, जबकि 13 वनडे में एक अर्धशतक के साथ 122 रन बनाए। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 156 मैचों में 10421 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 43 अर्धशतक जड़े। अरुण लाल कैंसर जैसी बीमारी को भी मात दे चुके हैं।

Arun Lal Marriage
© Twitter

 

2016 में जबड़े के कैंसर का पता चलने से पहले, अरुण लाल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों मैचों के दौरान कमेंट्री पैनल पर रेगुलर रहा करते थे। फिर कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने बीते कुछ वर्षों में खुद को देश के सबसे बेहतरीन कोचों में से एक के तौर पर स्थापित किया।

 

Arun Lal’s wife | Arun lal cricketer | Arun Lal |  Arun Lal | Arun lal new wife | Arun lal first wife | Ex-India Cricketer Set To Marry 38-Year-Old Woman |

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *