Sports

IPL ओपनिंग मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना : 200 करोड़ लोगों ने देखा चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच टीवी पर, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- किसी भी खेल को इतने दर्शक नहीं मिले

Mumbai Indians v Chennai Super Kings

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन -13 की 19 सितंबर से शुरूआत हुई। इस बार टूर्नामेंट यूएई में कोरोनवायरस की वजह से दर्शकों के बिना खेला जा रहा है। पहला मैच चेन्नई और मुंबई के बीच अबू धाबी में खेला गया था। CSK ने यह मैच 5 विकेट से जीता। रिकॉर्ड 200 मिलियन लोगों ने टीवी पर मैच देखा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके यह जानकारी बताई। 

शाह के अनुसार, 20 करोड़ का आंकड़ा दुनिया में किसी भी खेल के शुरुआती मैच को देखने वाले लोगों की संख्या से सबसे अधिक है। यह आंकड़ा ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल BARC द्वारा साझा किया गया था।

जय शाह ने लिखा- यह एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है

जय शाह ने ट्विटर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को टैग करते हुए लिखा है, ” कि आईपीएल के शुरुआती मैच ने नया रिकॉर्ड बनाया है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल BARC के अनुसार, 200 मिलियन लोगों ने मैच देखा है। यह किसी भी कंट्री में किसी भी खेल के उद्घाटन मैच को देखने वाले लोगों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Opening match of #Dream11IPL sets a new record!

As per BARC, an unprecedented 20crore people tuned in to watch the match. Highest ever opening day viewership for any sporting league in any country- no league has ever opened as big as this. @IPL @SGanguly99 @UShanx @DisneyPlusHS

— Jay Shah (@JayShah) September 22, 2020

“

सभी आईपीएल मैच यूएई के तीन स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं

टूर्नामेंट कोरोना के कारण जैव-सुरक्षित वातावरण में खेला जा रहा है। 8 टीमों के बीच कुल 60 मैच तीन स्टेडियमों दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जा रहे हैं।

इस बार, ये युवा खिलाड़ी मैदान में

यशसवी जायसवाल (बल्लेबाज) राजस्थान, रितुराज गायकवाड़ (बल्लेबाज) चेन्नई, रवि बिश्नोई (लेग स्पिनर) पंजाब, शेल्डन कॉटरेल (तेज गेंदबाज) पंजाब, अली खान (तेज गेंदबाज) कोलकाता, देवदत्त पडेकल (बल्लेबाज) बेंगलुरु, टॉम बेंटन (बल्लेबाज) कोलकाता।

2021 टी20 विश्वकप की मेजबानी भारत नहीं कर पाया तो श्रीलंका या यूएई में होगा ट्रांसफर

Like and Follow us on :

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button