Tech

Facebook Shopping: छोटे कारोबारियों के लिए फेसबुक की नई सर्विस, छोटो व्‍यापारियों को महामारी से उबरने में मिलेगी मदद, ऑर्डर लेकर शुरू कर पाएंगे काम

Facebook Shopping: कोविड-19 महामारी की वजह सेे दुनियाभर के बिजनेस को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में इस महामारी की मार झेल रहे व्यवसायों और व्यापारियों की मदद के लिए फेसबुक ने ऑनलाइन शॉप की सर्विस शुरू की है। इसमें शॉपकीपर फेसबुक पर अपनी ऑनलाइन दुकान बना पाएंगे। जिसमें वे अपने तरीके से चीजों और सामानों की रख पाएंगे। इस सर्विस को इंस्टाग्राम पर भी शुरू किया जाएगा।
Facebookफेसबुक के मुताबिक इस नई सर्विस का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों की ऑनलाइन उपस्थिति हो और वे मौजूदा स्थिति में खुद को बरकरार रख पाएं।
 
जुकरबर्ग बोले इस दौर में अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स का विस्तार करना महत्वपूर्ण है
आप अपने स्टोर खोल नहीं सकते, तो सभी से ऑनलाइन ऑर्डर ले सकते हैं और उन्हें लोगों को भेज सकते हैं
Facebook

 

ऑनलाइन ऑर्डर से काम होगा शुरू
इस बारे में फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि महामारी के इस दौर में अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए ई-कॉमर्स का विस्तार करना महत्वपूर्ण है। यदि आप अपने स्टोर या रेस्टोरेंट को खोल नहीं सकते, तो सभी से ऑनलाइन ऑर्डर ले सकते हैं और उन्हें लोगों को भेज सकते हैं। व्यापारियों से इस नए मंच पर अपनी ऑनलाइन दुकानें खोलने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन दुकान पर लेनदेन होने पर शुल्क जरूर लगेगा।
Facebook

 

फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दिखेंगी दुकानें
जुकरबर्ग ने कहा कि दुकानें, व्यवसायों के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पाई जा सकती हैं, और वे स्टोरीज में भी दिखाई दे सकती हैं या विज्ञापनों में प्रचारित की जा सकती हैं। व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराए गए आइटम दुकान के भीतर दिखाई देंगे, और उपयोगकर्ता आइटमों को सहेज सकते हैं या ऑर्डर दे सकते हैं।
Facebook

 

ऐसे काम करेगा फेसबुक शॉप्स
> फेसबुक शॉप्स के जरिए एक सिंगल ऑनलाइन स्टोर बनाया जाएगा, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर उपलब्ध होगा।
> इसके चेकआउट फीचर के जरिए in-app खरीदारी की जा सकेगी। जबकि मैसेजिंग फीचर के जरिए कस्टमर वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम डायरेक्ट के जरिए कारोबारियों से चैट कर पाएंगे।
Facebook
> दुकानें, व्यवसायों के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पाई जा सकती हैं। वे स्टोरीज में भी दिखाई दे सकती हैं।
> व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराए गए आइटम दुकान के भीतर दिखाई देंगे और उपयोगकर्ता आइटमों का ऑर्डर दे सकते हैं।

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button