Tech

Maruti की 87,000 कारों में खराबी,इनमें आपकी कार भी तो नहीं!

यदि आपके पास भी मारुति (Maruti) कार है तो अलर्ट हो जाएं। वजह ये है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने 87,599 यूनिट कारें तकनीकी खराबी के चलते रिकॉल की है। कंपनी ने जिन कारों को रिकॉल किया है उनमें S Presso और Eeco शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि दोनों पॉपुलर कारों के स्टीयरिंग टाई रॉड में खराबी हो सकती है। इसलिए कस्‍टमर्स की परेशानी को ध्‍यान में रखते हुए दोनों कारों के माॅॅडल्‍स को रिकाॅल किया गया है। रिकॉल 24 जुलाई से ही वैध हो गया है। कंपनी के अनुसार 5 जुलाई 2021 से 15 फरवरी 2023 तक बनी S-Presso और Eeco को ही रिकॉल किया गया है। इस दौरान बनी दोनों कारों में तकनीकी परेशानी पाई गई हैं।

मारुति (Maruti) एस-प्रेसो और ईको में क्या हुआ खराब

मारुति एस-प्रेसो और ईको में आए फॉल्‍ट कार चालकों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग और कार संभालने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए कंपनी ने दोनों कारों को तुरंत रिकॉल कर लिया है।

दोनों मारुति (Maruti) के इन मॉडल्‍स के मालिकों को अब क्या करना चाहिए?

जिन दोनों मॉडल्‍स में खराबी आई है, उनके मालिकों को कंपनी की ओर से सूचित किया जाएगा। कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप ग्राहकों से संपर्क करेगी और उन्हें समस्या की जानकारी देगी। इन कारों का निरीक्षण और रिप्लेसमेंट बिल्कुल मुफ्त होगा। इसलिए अगर कोई खराबी हो तो किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, क्योंकि रिप्लेसमेंट बिल्कुल फ्री में किया जाएगा।

मारुति  एस-प्रेसो और ईको के फीचर्स क्‍या हैं

मारुति (Maruti) ने एस-प्रेसो को साल 2019 में लॉन्च किया था। इसका नया वर्जन 1 लीटर पेट्रोल इंजन की पावर और आइडल-स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ पिछले साल ही लॉन्‍च हुआ था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 4.26 लाख रुपये है। मारुति के इस मॉडल की कार 25.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा है। एस-प्रेसो के इस मॉडल के सभी वेरिएंट मानक के रूप में कोडल एयरबैग, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर से लैस हैं। इसमें AGS वेरिएंट हिल होल्ड असिस्ट और ESP जैसे फीचर्स हैं। वहीं, मारुति ईको सबसे ज्यादा बिकने वाली वैन है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.24 लाख रुपये से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें –

Simple One: ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 212KM दौड़ेगा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button