Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला Read it later

Rajasthan Rain
श्रीगंगानगर की सड़कों पर कई जगह 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सेना की मदद से स्थिति कंट्रोल में है।  फोटोः सोशल मीडिया।

देश के कई राज्यों (Rajasthan Rain) भीषण बारिश से गुजर रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और एमपी जैसे राज्य बारिश से सैलाब के आगोश में हैं। इन राज्यों में हर तरफ पानी ही पानी दिखाई  फैला दिखाई दे रहा है। वहीं अब राजस्थान में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। यहां सीमावर्ती गंगानगर शहर के कई हिस्से जल्मग्न हो गए हैं। (Waterlogging in Ganganagar) इसके चलते शहर में शुक्रवार को सेना के जवानों की मदद ली गई है। यहां पानी इतना ज्यादा जमा हो गया कि प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए और जल निकासी के लिए सेना की सहायता लेनी पड़ी।  

इस बीच, प्रशासन ने आदेश जारी कर शहर (Ganganagar) के सभी सरकारी और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को गंगानगर शहर में 224 मिमी (मिमी) बारिश दर्ज की गई। ये बीते चार दशकों की रिकॉर्ड बारिश है। वहीं, प्रशासन ने कहा कि बारिश के कारण एक बच्चे की भी मौत की खबर है।

#WATCH | Army & BSF personnel conduct rescue operations in Rajasthan’s Sri Ganganagar area affected by a flood-like situation due to heavy rains, several houses flooded pic.twitter.com/kapeLnWD7i

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2022

Table of Contents

सेना के जवान जुटे सहायता में

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का क्रम लगातार जारी रहेगा।  गंगानगर शहर के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे। पानी भराव इतना ज्यादा था कि सेना के जवानों की सहायता लेनी पड़ी। शुक्रवार से सेना के जवानों ने मैदान पर मोर्चा संभाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में है। शहर और जिले के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बारिश लगातार जारी है।

Rajasthan Rain
प्रतिकात्मक फोटो। Image Credit Source: Social Media

जवान और प्रशासन जल निकासी में जुटा

वहीं गंगानगर जिले के DM रुक्मणि रियार सिहाग के मुताबिक शहर में पानी भरने की समस्या  को देखते हुए आर्मी जवानों के साथ नगर परिषद, नगर विकास न्यास, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और होमगार्ड जवानों की टीम डीप्लॉय की गई है। ये टीमें जल निकासी सुनिष्चित करने के लिए वहां तैनात की गई हैं जहां जलभराव की ज्यादा समस्या है।  DM रुक्मणि रियार सिहाग के अनुसार जल्द से जल्द पानी की निकासी कर दी जाएगी।

Rajasthan Rain
प्रतिकात्मक फोटो। Image Credit Source: Social Media

रिकॉर्ड 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई

गंगानगर (Ganganagar) शहर के स्थानीय लोगों की मानें तो शहर के भारी बारिश के बाद शहर के हालात चिंताजनक बने हैं। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार गंगानगर मौसम वैधशाला में शुक्रवार को रिकॉर्ड 224 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले जुलाई में ही एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 18 जुलाई, 1978 को 107.7 मिमी दर्ज की गई थी।

राजस्थान में यहां अगले दो दिन में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में आधे से ज्यादा राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, नागौर, चुरू, टोंक, बूंदी, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, श्री गंगानगर में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अजमेर, नागौर, टोंक, बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

Waterlogging in Ganganagar | Ganganagar | Rajasthan Rain | Rajasthan Monsoon | 

ये भी पढे़ं –

कोर्ट में रूबैया सईद की 33 साल बाद गवाही, कहा- यासीन मलिक ने किया था मुझे किडनैप 

युवती को बॉयफ्रेंड के सामने फार्ट रोकना पड़ा महंगा, जानिए क्यों होती हैं ये समस्या और क्या है सॉल्यूशन

ललित मोदी-सुष्मिता सेन की शादी: ट्वीट कर पूर्व मिस यूनिवर्स को बेटर हाफ बताया‚ फिर दी सफाई‚ ऐसा है Lalit Modi का निजी और IPL से जुड़ा जीवन

 19 साल पुराने कबुतरबाजी केस में सिंगर Daler Mehandi को 2 साल की जेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस Neetu Chandra को मिला था 25 लाख रुपए मासिक वेतन में सैलरीड वाइफ बनने का प्रस्ताव, अब आर्थिक तंगी से जूझ रहीं

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

अर्नब की चैट में नए खुलासे: अर्नब को पहले से ही सरकार के कई फैसले पता थे; चाहे वो बालाकोट स्ट्राइक हो या कश्मीर में 370 को हटाने का फैसला

BIHAR ELECTION 2020 : चुनाव से पहले NDA में दरार दिखी, LJP ने नितीश के नेतृत्व को नकारा, लेकिन BJP से एलाइंस को तैयार 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *