Politics

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : वसुंधरा राजे नहीं मोदी ही होंगे चेहरा, अमित शाह ने दी एकजुटता की नसीहत

rajasthan-assembly-elections-2023
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए थे। फोटोः सोशल मीडिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जयपुर के अपने एक दिवसीय विजिट के समय थोड़ी देर की मुलाकात में राजस्थान इकाई (BJP Rajasthan) के भाजपा नेताओं को गुटबाजी से दूर रहने की की नसीहत दी। सीएम के चेहरे पर प्रदेश मे रस्साकशी के बीच अमित शाह ने साफ कर दिया कि प्रदेश में चुनाव से पहले प्रदेश के किसी भी पार्टी नेता को सीएम फेस घोषित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

शनिवार को जयपुर में नॉर्थ जोनल काउंसिल की 30वीं बैठक में हिस्सा लेने के बाद अमित शाह पार्टी कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और चंद्रशेखर  उपस्थित थे। 

प्रदेश भाजपा में चल रही अंतर्कलह पर लगाम के लिए अमित शाह ने एकजुटता का मैसेज दिया। सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने सभी नेताओं को अनुशासन मे रहकर काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी।  

Table of Contents

गृह मंत्री शाह ने दिया एकजुटता का संदेश

अमित शाह ने बिना किसी नेता का नाम लिए गुटबाजी रोकने और पार्टी के कार्यक्रमों और आंदोलनों में कांग्रेस के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की जन नीतियों को राजस्थान की जनता के बीच ले जाना होगा। 

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने जा रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले सीएम चेहरे को लेकर प्रदेश भाजपा नेताओं के बीच खींचतान चल रही है। पार्टी अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चेतावनी के बावजूद गुटबाजी पर लगाम नहीं लग रही है। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया किसी भी गुटबाजी से इनकार करते हैं।

राजस्थान बीजेपी में आंतरिक कलह

राजस्थान बीजेपी में अंदरूनी कलह ने स्पीड पकड़ ली है। वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग को लेकर पार्टी का एक धड़ा लगातार केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बना रहा है। सीएम चेहरे को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपना रुख साफ कर दिया है कि चुनाव पीएम मोदी के चेहरे के निशान और पार्टी के चुनाव चिह्न कमल पर लड़ा जाएगा।

हाल ही में कोटा में हुई राज्य कार्यसमिति की बैठक में पार्टी की गुटबाजी सामने आई थी। वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक को बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। जबकि वसुंधरा राजे के निजी स्टाफ के साथ धक्का मुक्की की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद नाराज पूर्व सीएम बैठक को बीच में ही छोड़कर चलीं गईं थीं।

Rajasthan bjp | rajasthan political news | rajasthan assembly elections 2023 | amit shah | vasundhara raje | satish poonia | bjp rajasthan

ये भी पढ़ें 

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button